बीस सूत्री की पहली बैठक से अधिकतर अधिकारी रहे अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन
बीस सूत्री की पहली बैठक से अधिकतर अधिकारी रहे अनुपस्थित

सिलाव प्रखंडस्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक प्रखंड के सभागार में समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को की गई जिसमें प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को छोडकर किसी भी अधिकारी ने भाग नहीं लिया़

विज्ञापन

सिलाव़ सिलाव प्रखंडस्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक प्रखंड के सभागार में समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को की गई जिसमें प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को छोडकर किसी भी अधिकारी ने भाग नहीं लिया़ सर्वप्रथम प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रहलाद कुमार ने 20 सूत्री में बने नये सदस्यों को उनके अधिकार और कर्तव्य के नारे में बताया़ सदस्यों के द्वारा नगर पंचायत और पंच���यत स्तरीय कई अहम मुद्दे उठाये गये़ लेकिन प्रखंड क्षेत्र में चल रहे योजनाओं से संवधीत जानकारी ससदस्यों को नही मिल सकी़ सदस्यों ने नोना प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक प्रेमदेव कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे विधालय में हाजिरी बनाने के वाद खंडहर में जाकर काम करवातें हैं,जिससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड रहा है़ इसकी जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गयी़ नगर पंचायत नालंदा के वार्ड नम्बर 13 चातर पर महादलित टोला में नली गली निर्माण कराने की मांग सदस्य चन्दन कुमार ने की़ प्रखंड के धरहरा गांव में पिछले दिनों आये आंधी पानी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी ,जो अवतक सुधार नहीं किया गया है़ उसे अबिलम्ब सुधार कराने की मांग उठी़ कुछ गांवों में लोहे के पोल रहने के कारण सोलर लाइट नहीं लगाने का मामला छाया रहा़ विधुत विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में कैंप लगाकर कृषि के लिए विद्युत कनेक्शन दिया जा रहा है़ वराकर पंचायत के वार्ड नंबर 9 उजरपुर महा दलितटोला में अवतक नली – गली का निर्माण ,पी सी सी ढलाई नहीं होने का मामला उठाया़ टोला में जल्द इन कार्यों को पुरा कराने की मांग रखी़ समिति के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने नगर पंचायत नालंदा में नियमित सफाई नही होने का मामला उठाया़ उन्होने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों की सफाई के लिए प्रत्येक महिना 21 लाख रूपया का आवंटन प्राप्त हो रहा है़ इसके बावजूद भी नियमित सफाई नही हो रही है़ इसकी जांच कराने की मांग की गयी़ पंचायत समिति सदस्य रंजू कुमारी ने धामर महादलित टोला में टोला सेवक की बहाली की मांग उठाई़ बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रहलाद कुमार, सीडीपीओ सीमा कुमारी ,जीविका से वीपीएम वीपीन कुमार ,संजीव कुमार, नित्यानंद सिहं के अलावे सभी सदस्यगण मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन