ePaper

मनरेगा पदाधिकारी एवं अकाउंटेंट पर लगाया धांधली का आरोप

Updated at : 19 Aug 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा पदाधिकारी एवं अकाउंटेंट पर लगाया धांधली का आरोप

मनरेगा योजना अंतर्गत सोमवार को वितीय बर्ष 2023 -24 एवं उससे पूर्व लंबित योजनाओं का भुगतान किया गया़.

विज्ञापन

सिलाव. मनरेगा योजना अंतर्गत सोमवार को वितीय बर्ष 2023 -24 एवं उससे पूर्व लंबित योजनाओं का भुगतान किया गया़. किये गए भुगतान को लेकर प्रखंड क्षेत्र के माहुरी पंचायत के मुखिया मानो देवी,पवाडीह के महेश प्रसाद,करियना के राजकुमार प्रसाद,पांकी गोरावां के कांति देवी बड़ाकर के शीलम देवी,नानंद के मुखिया ने नाराजगी व्यक्त करते हुए भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाया. उक्त मुखिया ने कहा कि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अकाउंटेंट हैदर अली के द्वारा मटेरियल पेमेंट में हमलोगोँ को दरकिनार करते हुए अकाउंटेंट अपने आवास पर बिचौलिये के आधार पर किया है. कहा कि पेमेंट होना था तो कार्यालय में ताला बंद रहा, कोई भी कर्मी या पदाधिकारी डेढ़ बजे तक नही पहुँचे. उक्त मुखिया गण ने कहा कि हमारे पंचायत को भी पेमेंट होना था जो न्याहि किया गया, जबकि सभी पंचायत को 08 लाख की राशि का पेमेंट किया जाना था, लेकिन बिचौलिये को पेमेंट किया गया. कहा कि विभागीय गाइड लाइन को ताक पर रखकर भुगतान किया गया. मुखिया गण ने माँग की है कि जाँच कर कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन