बिहारशरीफ : 26 साल पुराने प्रतिमा विवाद मामले में सिविल कोर्ट का फैसला, विधायक डॉ. सुनील कुमार समेत 16 आरोपित बरी

Author Sunil kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ सिविल कोर्ट

BiharSharif Civil Court : 26 वर्षों के लंबे कानूनी संघर्ष के बाद, बिहार के पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ. सुनील कुमार को प्रतिमा स्थापित करने और हटाने से जुड़े विवाद में कोर्ट ने सभी आरोपों से बरी कर दिया है। 32 लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में 16 लोगों की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

BiharSharif Civil Court : नालंदा के बिहारशरीफ स्थित व्यवहार न्यायालय ने 26 वर्ष पुराने प्रतिमा विवाद मामले में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. सुनील कुमार सहित 16 आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. इस मामले में कुल 32 लोगों को आरोपित बनाया गया था, जिनमें से 16 की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो चुकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

26 साल पुराने मामले में आया अदालत का फैसला

बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-3 अंकुर गुप्ता की अदालत ने मंगलवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. सुनील कुमार, नगर निगम के पूर्व उप महापौर शंकर प्रसाद सहित 16 आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया.

प्रतिमा स्थापित करने और हटाने को लेकर हुआ था विवाद

अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह और राकेश कुमार के अनुसार, वर्ष 2000 में बिहारशरीफ के अंबेर चौक के पास प्रतिमा स्थापित करने और हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्कालीन विधायक डॉ. सुनील कुमार और उनके समर्थकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

सुनवाई के दौरान 16 आरोपितों की हो चुकी है मौत

इस मामले में कुल 32 लोगों को आरोपित बनाया गया था. लंबी न्यायिक प्रक्रिया के दौरान 16 आरोपितों का निधन हो गया, जबकि शेष आरोपितों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई जारी रही.

अभियोजन पक्ष आरोप साबित नहीं कर सका

अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाहों के बयान दर्ज कराए गए. हालांकि, अधिवक्ताओं के अनुसार गवाह आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद अदालत ने साक्ष्य के अभाव में सभी 16 आरोपितों को बरी कर दिया.

इन आरोपितों को मिली राहत

अदालत से बरी होने वालों में डॉ. सुनील कुमार, शंकर प्रसाद, परमेश्वर प्रसाद, आशीष रंजन, अजय कुमार, नवीन कुमार, कृष्ण प्रसाद, दीपेंद्र राज, शिव कुमार, धनंजय कुमार, अरविंद ठाकुर, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, गोपाल कुमार और मधुसूदन प्रसाद शामिल हैं.

lso Read : नालंदा में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, शास्त्रीय संगीत, कथक और भरतनाट्यम का मिलेगा प्रशिक्षण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन