ePaper

पानी भरे गड्ढे में डूबने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

Updated at : 23 Sep 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
पानी भरे गड्ढे में डूबने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

मानपुर थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में शौच के क्रम में गड्ढे में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान विलासपुर गांव निवासी स्व. सदाशिव पासवान के पुत्र जुगेश्वर पासवान के रूप में की गयी.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. मानपुर थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में शौच के क्रम में गड्ढे में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान विलासपुर गांव निवासी स्व. सदाशिव पासवान के पुत्र जुगेश्वर पासवान के रूप में की गयी. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अधेड़ सुबह शौच के लिए खेत की ओर गया था, जहां पानी छूने के दौरान वह गहर गड्ढे में फिसल गये. आस-पास खेल रहे बच्चों ने देखा तो शोर मचाया. जब तक लोग पहुंचते, तब तक अधेड़ की मौत हो चुकी थी. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने घटना की सूचना मानपुर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन