ePaper

दुर्गा पूजा में साफ-सफाई को लेकर हुई बैठक

Updated at : 22 Sep 2025 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा में साफ-सफाई को लेकर हुई बैठक

दुर्गा पूजा त्योहार में साफ सफाई को लेकर बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के सभागार में सोमवार को एक आवश्यक बैठक की गयी.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. दुर्गा पूजा त्योहार में साफ सफाई को लेकर बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के सभागार में सोमवार को एक आवश्यक बैठक की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता नगर प्रबंधक साकेश कुमार सिन्हा ने की. बैठक के दौरान सफाई कार्य एवं कूड़ा उठाव में जुटे सभी कर्मियों से त्योहार के दौरान विशेष रूप से साफ सफाई करने को कहा गया. साथ ही कूड़ा उठाव के तुरंत बाद चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने को कहा गया. बैठक में लोक स्वच्छता पदाधिकारी, स्वास्थ्य निरीक्षक, हेड वार्ड जमादार एवं निगम में कार्यरत सभी चालक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन