पैक्स चुनाव : नाम वापसी के अंतिम दिन कईयों ने नामाकंन लिया वापस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Nov 2024 10:08 PM
जिले के तीन प्रखंडों बरबीघा, शेखोपुरसराय एवं अरियरी में पैक्स चुनाव 2024 में नाम वापसी लेने का अंतिम तिथि के समाप्ति के बाद कई प्रत्याशियों के द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिया गया है.
शेखपुरा. जिले के तीन प्रखंडों बरबीघा, शेखोपुरसराय एवं अरियरी में पैक्स चुनाव 2024 में नाम वापसी लेने का अंतिम तिथि के समाप्ति के बाद कई प्रत्याशियों के द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिया गया है.वापस नाम लेने वाले में से अध्यक्ष एवं सदस्य दोनों पदों के प्रत्याशी है.शेखोपुरसराय प्रखंड के पांची पैक्स समिति के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रविन्द्र प्रसाद द्वारा एवं बेलाव पैक्स से सोनी कुमारी द्वारा अपना नाम वापस ले लिया गया है.जबकि, ओनामा पैक्स में सदस्य पद के उम्मीदवार विन्देश्वरी यादव एवं अनिता देवी द्वारा नाम वापस लिया गया है. अरियरी प्रखंड में सनैया पैक्स के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अलि नियाजी, ऐफनी से रोहित आनंद एवं बेवी देवी, हुसैनाबाद से मीणा कुमारी, अनिश कुमार, दिनेश प्रसाद एवं चोढ़दरगाह से अनिता देवी द्वारा अपना नाम वापस लिया गया है. वहीं, सनैया पैक्स समिति के लिए सदस्य पद के उम्मीदवार कंचन देवी तथा कमलनाथ पासवान, ऐफनी के असरफी देवी एवं हुसैनाबाद के नरेश महतो ने अपना नाम वापस ले लिया गया.वहीं. बरबीघा प्रखंड अंतर्गत मालदह , पिंजरी,केवटी , सामास, कुटौत , तेउस पैक्स समिति के लिए अध्यक्ष पद से 01 -01 उम्मीदवार तथा सामास से 02 उम्मीदवारों के द्वारा अपना नाम अध्यक्ष पद से ले लिया गया है.ज्ञातव्य हो कि ये तीनों प्रखंडों में तृतीय चरण में मतदान किए जाएगा तथा मतगणना भी उसी दिन शाम में 29 नवंबर 2024 को किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










