रहुई बाजार में युवक को चाकू मारकर किया जख्मी
थाना क्षेत्र के रहुई बाजार में बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
रहुई. थाना क्षेत्र के रहुई बाजार में बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी की पहचान सुरेंद्र यादव के पुत्र मन्ना कुमार के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी रहुई में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और जख्मी को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे. फिलहाल रहुई बाजार में भय का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जख्मी युवक एक दुकान से सामान खरीद रहा था. इसी दौरान मौजूद बदमाशों से तू तू मैं मैं हुआ जहां बदमाशों ने युवक को चाकू मार कर जख्मी कर दिया. फिलहाल पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए