शाहपुर में रास्ते के विवाद में मारपीट और फायरिंग का आरोप, एक घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar Sharif News : बिहारशरीफ के शाहपुर गांव में रास्ते के विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई. इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Bihar Sharif News : स्थानीय प्रखंड के शाहपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है. घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान उदय कुमार के पुत्र शिशुपाल कुमार के रूप में हुई है. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
अतिक्रमण हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
घायल शिशुपाल कुमार का आरोप है कि उनकी रैती जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है. अतिक्रमण हटाने के लिए उन्होंने संबंधित लोगों से बात की तो उनकी ओर से रास्ता देने की मांग की गई. शिशुपाल का कहना है कि वह रास्ता देने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया.
मारपीट और फायरिंग का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान फायरिंग भी की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद घायल को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है. जांच और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : बेगूसराय में BSNL सिम का संकट, नया और डुप्लीकेट सिम नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए