पटना हाइकोर्ट के न्यायाधीश ने मामलों को त्वरित गति से निष्पादित करने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
पटना हाइकोर्ट के न्यायाधीश ने मामलों को त्वरित गति से निष्पादित करने का दिया निर्देश

जिला न्यायालय का निरीक्षण करने पहुंचे पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति रुद्र प्रकाश मिश्रा ने जिले के न्यायालय में लंबित सामान्य प्रकृति के अपराधिक विवाद और पारिवारिक विवाद के मामलों को त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिला न्यायालय का निरीक्षण करने पहुंचे पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति रुद्र प्रकाश मिश्रा ने जिले के न्यायालय में लंबित सामान्य प्रकृति के अपराधिक विवाद और पारिवारिक विवाद के मामलों को त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने जिले में बड़ी संख्या में अनुसंधान के अंतर्गत लंबित मामले को पूरा करते हुए जल्द से जल्द न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित करने का भी आदेश दिया है. न्यायमूर्ति रूद्रप्रकाश मिश्रा शेखपुरा के न्याय मंडल के निरीक्षण के क्रम में यहां अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. बैठक में प्रधान जिला जज पवन कुमार पांडेय, सीजेएम विभा रानी, एसीजेएम रोहित कुमार के साथ जिलाधिकारी आरिफ अहसन, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार, महासचिव विपिन कुमार, संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव, जिला लोक अभियोजक उदय नारायण सिंहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में निरीक्षण न्यायाधीश ने आम लोगों को त्वरित गति से न्याय प्रदान करने के सभी बिंदुओं पर बारी –बारी से अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए फीडबैक लिया. उन्होंने अधिवक्ताओं के सुविधाओं के लिए सरकार और पटना उच्च न्यायालय के निर्देश के तहत भवन निर्माण के कार्य निर्माण करने को कहा. इसके साथ ही विभिन्न न्यायालय कक्ष में लोगों की सुविधा के लिए पंखा और एसी लगाने आदि पर भी निर्देश जारी किए गए. बैठक में न्यायिक पदाधिकारी के लिए बनाए जा रहे भवन के निर्माण के धीमी गति पर और परिवार न्यायालय भवन के लिफ्ट लंबे समय से बाधित रहने पर उन्होंने भवन निर्माण विभाग को इसे जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम दिया. इसके पूर्व उनके यहां निरीक्षण के क्रम में पटना से पहुंचने पर सरकारी अतिथि शाला में गॉड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया. न्यायालय परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक के पूर्व न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. शनिवार को अपने दौर के दूसरे दिन में न्यायालय के कार्यों की समीक्षा और अवलोकन का कार्य करेंगे. उसके बाद जेल और प्लेस आफ सेफ्टी का निरीक्षण कर कैदियों का भी हाल-चाल लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन