शहर में सरकारी जमीन पर बन रहा मकान-दुकान

Updated:
विज्ञापन

शहर में सरकारी जमीन पर मकान-दुकान बनाये जा रहे हैं. नगर निगम, जिला परिषद से लेकर नदी, सड़क व सरकारी कार्यालयों के आगे अतिक्रमण कर मकान व दुकान बनायी जा रही है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. शहर में सरकारी जमीन पर मकान-दुकान बनाये जा रहे हैं. नगर निगम, जिला परिषद से लेकर नदी, सड़क व सरकारी कार्यालयों के आगे अतिक्रमण कर मकान व दुकान बनायी जा रही है. आये दिन नगर निगम अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चल रहा है. बावजूद नवनिर्मित सीवरेज, नाला व ओवरब्रिज के आस-पास अतिक्रमणकारियों अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं. रांची रोड प्रेस क्लब से नाला रोड होते मछली मंडी वाले मार्ग में अतिक्रमणकारियों को नगर निगम चिन्हित किया था. इस रुट में दुकान के अतिक्रमण से नाला रोड को मुक्त कर सीवरेजन का निर्माण काम चल रहा है, लेकिन गायत्री मंदिर, डिजिटल दुनियां के पास सामुदायिक भवन समेत मछली मंडी तक फिर से सड़क पर कब्जा कर दुकान सजने लगे हैं. लोगों का कहना है कि इसको लेकर कई बार कुछ स्थानीय लोग नगर निगम और थाना पुलिस तक शिकायत दर्ज करा चुके हैं. नगर निगम के अधिकारी का कहना है कि कोई भी हो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन