चुनाव कराने जा रहे होमगार्ड के जवान की तबीयत बिगड़ी
मतदान केंद्र पर जाने के लिए हिलसा थाना में शुक्रवार को छपरा जिला के श्रीराम राय के 45 वर्षीय पुत्र होमगार्ड दरोगा राय बैठे थे. इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी.
हिलसा . मतदान केंद्र पर जाने के लिए हिलसा थाना में शुक्रवार को छपरा जिला के श्रीराम राय के 45 वर्षीय पुत्र होमगार्ड दरोगा राय बैठे थे. इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी. जवान की अचानक तबियत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया. पुलिस कर्मियों के सहयोग से होमगार्ड के बीमार जवान को आनन फानन में हिलसा के अनुमंडलीय अस्पताल मिलकर भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान होमगार्ड दरोगा राय ने बताया कि पहले मद्य निषेध विभाग में कार्यरत थे. लोकसभा चुनाव को लेकर ड्यूटी मिलने पर हिलसा थाना में आये थे और मतदान केंद्र पर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे. भीषण गर्मी के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए