टोटो व ट्रैक्टर के बीच टक्कर में चार लोग जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Oct 2024 9:20 PM
हिलसा दनियावां मुख्य मार्ग कामता हॉल्ट के समीप टोटो एवं ट्रैक्टर के बीच टक्कर में टोटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
बिहारशरीफ. हिलसा दनियावां मुख्य मार्ग कामता हॉल्ट के समीप टोटो एवं ट्रैक्टर के बीच टक्कर में टोटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी में फतुहा थाना क्षेत्र के जेठूलू गांव निवासी राम इकबाल राय के 17 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार, कराय परसुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत डीयावां गांव निवासी 55 वर्षीय मो. अली अहमद एवं इनके दो पुत्र एक 30 वर्षीय मो. कुर्बान और 18 वर्षीय पुत्र मो. रिजवान के रूप में किया गया है. जख्मी मो.रिजवान ने बताया कि डीयावां से किसी कार्य को लेकर टोटो पर सवार होकर हिलसा आ रहे थे. इसी बीच कामता हॉल्ट के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया. जिससे टोटो सड़क किनारे पलट गया जिसमें चार लोग जख्मी हो गए. टोटो में टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया. चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सहयोग से आनन फानन में इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में मिलकर भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है. थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि सभी को इलाज अस्पताल में चल रहा है. सभी खतरे से बाहर है. ट्रैक्टर को थाना लाया गया है. गाड़ी नंबर के आधार पर वाहन मालिक एवं चालक की पहचान की जा रही है. पहचान होने के बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर करवाई किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










