ePaper

बाजार समिति में शिफ्ट हो जाएं मछली विक्रेता : ट्रैफिक डीएसपी

Updated at : 28 Apr 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
बाजार समिति में शिफ्ट हो जाएं मछली विक्रेता : ट्रैफिक डीएसपी

नाला रोड के मछली विक्रेताओं से अपनी जिद छोड़कर बाजार समिति के प्रांगण में शिफ्ट हो जाना चाहिए.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. नाला रोड के मछली विक्रेताओं से अपनी जिद छोड़कर बाजार समिति के प्रांगण में शिफ्ट हो जाना चाहिए. स्मार्ट सिटी द्वारा बाजार समिति के प्रांगण में मछली विक्रेताओं के लाखों रुपए खर्च कर प्लेटफार्म व दुकानें बनायी गईं हैं. ट्रैफिक डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नाला रोड के मछली विक्रेताओं से कई बार बाजार समिति के प्रांगण में शिफ्ट होने का आग्रह किया गया है, लेकिन वे वहीं पर जमे रहने की जिद पर अड़े हुए हैं. उन्होंने मछली विक्रेताओं से अपनी जिद को छोड़कर बाजार समिति में शिफ्ट हो जाना चाहिए. उनकी जिद के कारण न केवल स्मार्ट सिटी के कार्यों में बांधा उत्पन्न हो रही है, बल्कि शहरवासियों को सड़क के कारण लगातार भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि मछली विक्रेता बार-बार बाजार समिति में शिफ्ट होने पर तरह-तरह की परेशानियां बतायी जा रही है. स्मार्ट सिटी व नगर निगम के द्वारा उन्हें बार-बार आश्वासन दिया जा रहा कि पहले मछली विक्रेता बाजार समिति में शिफ्ट हो जाएं , उसके बाद वहां होने वाली अपनी समस्याएं बताएं. उनकी हर समस्या को दूर किया जाएगा. इसके बावजूद भी मछली विक्रेता बाजार समिति में जाने से आनाकानी कर रहे हैं, जो अच्छी बात नहीं है. मछली विक्रेताओं के फायदे को लेकर पूरे शहरवासियों को परेशानी में डाला नहीं जा सकता है. शहर के लिए विकास कार्य भी जरूरी है. इससे पूरे शहर के लोगों को फायदा होता है. उन्होंने कहा कि मछली विक्रेता स्मार्ट सिटी व नगर निगम को कोई कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर न करें और स्वेच्छा से मछली विक्रेता बाजार समिति में शिफ्ट हो जाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन