आपसी विवाद में दो गुटों में गोलीबारी, एक जख्मी

Updated:
विज्ञापन

नगरनौसा (नालंदा) : नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोनियमपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी की घटना घटी. गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी. गोलीबारी की घटना में लगभग 100 राउंड से अधिक गोली चली. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही हरिनंदन यादव […]

विज्ञापन

नगरनौसा (नालंदा) : नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोनियमपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी की घटना घटी. गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी. गोलीबारी की घटना में लगभग 100 राउंड से अधिक गोली चली. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही हरिनंदन यादव एवं सुबोध यादव के बीच आपसी विवाद को लेकर पूर्व से रंजिश चला आ रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी को लेकर बुधवार के दिन दोनों गुट आपस में भिड़ कर जमकर गोलीबारी की गयी. गोलीबारी की घटना में सुबोध यादव के बायें हाथ की बांह में गोली लगी. गोली लगने के बाद परिजनों द्वारा सुबोध यादव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नगरनौसा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उससे बेहतर उपचार के लिए सदर हॉस्पिटल, बिहारशरीफ रेफर कर दिया.

घटना का मुख्य कारण हरिनंदन यादव ने सुबोध यादव के चचेरा भाई धनराज यादव को मारपीट कर सिर फाड़ दिया था. उसी रंजिश को लेकर आज गोलीबारी की घटना घटी. थानाध्यक्ष नीलकमल ने गोलीबारी की घटना में सुबोध यादव को गोली लगने की बात बतायी. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन