नालंदा : अस्थावां बाइपास पर शराब के साथ मन रही थी बर्थडे पार्टी, नशे में रहे छह युवक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो | Prabhat Khabar Network
नालंदा के अस्थावां में पुलिस ने शराब के नशे में बर्थडे पार्टी मना रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है.
नालंदा के अस्थावां में बाइपास पर शराब के नशे में बर्थडे पार्टी मना रहे छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे की है. थानाध्यक्ष सह पुनि सत्यम कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइपास पर कुछ युवक शराब के नशे में बर्थडे पार्टी मना रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया.
आपके शहर में
गिरफ्तार युवकों की पहचान चुलिहारी गांव निवासी आजाद राउत के पुत्र नवीन कुमार, अस्थावां के अजीवगंज मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार के पुत्र पियूष कुमार, अजीवगंज निवासी महेंद्र कुमार के पुत्र आशीष कुमार, बिंद थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी धर्मेंद्र प्रसाद के पुत्र गोलू उर्फ सत्यम कुमार, कुलती गांव निवासी अनिल प्रसाद के पुत्र दिलीप कुमार तथा अकबरपुर गांव निवासी सुनील मिस्त्री के पुत्र रोहन कुमार के रूप में हुई है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी युवकों को शराब के नशे की हालत में बर्थडे पार्टी मनाते हुए पकड़ा गया है. पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
देशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
वहीं, पुलिस ने कोनंद गांव में देशी शराब बेच रहे एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कारोबारी की पहचान राजेंद्र चौधरी के पुत्र शंकर चौधरी के रूप में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए