ePaper

विसर्जन जुलूस में मारपीट, पुलिस को ताननी पड़ी बंदूक

Updated at : 04 Oct 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
विसर्जन जुलूस में मारपीट, पुलिस को ताननी पड़ी बंदूक

नगर परिषद बरबीघा क्षेत्र में शनिवार को विसर्जन जुलूस के दौरान सामाचक मोहल्ला में एक पूजा कमेटी और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हो गई.

विज्ञापन

बरबीघा. नगर परिषद बरबीघा क्षेत्र में शनिवार को विसर्जन जुलूस के दौरान सामाचक मोहल्ला में एक पूजा कमेटी और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हो गई. सूचना पाकर मिशन थाना अध्यक्ष आदित्य रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस के साथ भी स्थानीय लोगों की झड़प हो गई. पुलिस को बचाने के लिए बंदूक तक ताननी पड़ गई.स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पक्षपात करते हुए निर्दोष लोगों पर लाठी चार्ज करने का भी आरोप लगाया है.इस संबंध में वीरेंद्र साव के पुत्र अंशु कुमार ने बताया सोनरवा देवी जी का जुलुस गांधी सरोवर की तरफ जा रहा था. इस दौरान कमेटी के सदस्यों और स्थानीय दो युवकों से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई. मारपीट करने की यह घटना कुछ लोगों ने अपने-अपने मोबाइल में कैद कर लिया. सूचना पाकर पुलिस जब पहुंची तो स्थानीय लोग कमेटी के सदस्यों पर उपद्रव करने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की मांग करने लगे.स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस कमेटी के सदस्यों को कुछ कहने की बजाय आम लोगों से ही उलझ गई. इस दौरान कुछ लोगों ने थाना अध्यक्ष आदित्य रंजन के साथ धक्का मुक्की कर दिया.मजबूर होकर पुलिस लाठी चार्ज करने लग गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वीडियो में एक युवक हाथ में इंट लिए हुए पुलिस पर हमला करने का प्रयास कर रहा है. जवाब में पुलिस बचने के लिए उसपर बंदूक ताने हुए दिख रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने निर्दोष लोगों पर भी लाठी चार्ज कर दिया जिसके बाद आम लोगों में काफी गुस्सा व्याप्त हो गया है.हालांकि इस संबंध में पुलिस का बयान लेने का प्रयास किया गया लेकिन उनके तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. एसपी बलिराम चौधरी ने कहा की विसर्जन के दौरान हुए मामूली विवाद को सांत करा लिया गया है.फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस बल कैम्प कर रही है.

शेखपुरा शनिवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा

शेखपुरा. तीन दिनों के बूंदाबांदी के बाद शनिवार को बारिश का दौड़ कुछ कम हुआ जिससे जिले का अधिकतम तापमान लगभग साढ़े तीन डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया 32 डिग्री सेंटीग्रेड के साथ शेखपुरा शनिवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. हालांकि सवेरे में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर दर्ज किया गया था. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले 72 घंटे में जिले के तापमान में किसी प्रकार के विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. उसके बाद तापमान में फिर से एक नई वृद्धि की भविष्यवाणी की गई है. हालांकि शनिवार को भी सवेरे से ही आसमान में बादल उमड़ते घूमडते रहे शेखपुरा के निकटवर्ती जिलों में इस दौरान बारिश भी दर्ज किया गया है. दोपहर बाद से उमस भरी गर्मी ने जिले का तापमान बढ़ा दिया जबकि मौसम विभाग द्वारा 6 अक्टूबर तक मौसम के मिजाज इसी प्रकार रहने और माध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी जारी की गई है. इसके पूर्व शारदीय नवरात्र महा अष्टमी के दिन से ही जिले में रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से एक और जहां लोगों को दशहरा के मेला घूमने में कठिनाई का सामना करना पड़ा. वहीं मुरझा रहे हैं धान के फसल को नई जान मिली बारिश से आने वाले दिनों में रबी के फसल के भी अच्छे अनुमान बताए जा रहे हैं. मौसम विभाग बुलेटिन के अनुसार 5 अक्टूबर को बंगाल के खाड़ी में एक नया परिसंचरण बनने की संभावना है जिससे बारिश के आसार बने हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन