अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक की गयी जान
खोदागंज थाना क्षेत्र के इसलामपुर -राजगीर सड़क मार्ग के किनारे बेगमपुर गाँव के समीप खेत से ट्रैक्टर सड़क पर चढ़ाने के दौरान अनियंत्रित होकर वाहन पलट गई जिसमें ट्रैक्टर चालक मंटुस यादव (35 वर्षीय ) गम्भीर रूप से जख्मी हो गया.
इसलामपुर. खोदागंज थाना क्षेत्र के इसलामपुर -राजगीर सड़क मार्ग के किनारे बेगमपुर गाँव के समीप खेत से ट्रैक्टर सड़क पर चढ़ाने के दौरान अनियंत्रित होकर वाहन पलट गई जिसमें ट्रैक्टर चालक मंटुस यादव (35 वर्षीय ) गम्भीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी वाहन चालक को आस पास के राहगीरों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए इसलामपुर चिकित्सक के क्लीनिक में लाया. जहा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था कि जख्मी को चिंताजनक स्थिति में देखते हुए सहयोगियों ने एकंगरसराय बाजार में चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले गया. लेकिन चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. प्राप्त समाचार के अनुसार वाहन चला रहे चालक का खुद का वाहन था जो कृषि कार्य कर वाहन लेकर घर वापस लौट रहा था. लेकिन इसी दौरान अचानक घटना घट गई. मृतक बेगमपुर गांव निवासी वरत यादव का पुत्र बतलाया जाता है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए