बिहारशरीफ में CMR आपूर्ति पर डीएम उदिता सिंह सख्त, एक सप्ताह में 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का अल्टीमेटम

Author Kanchan kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
सीएमआर आपूर्ति में ढिलाई पर डीएम सख्त

सीएमआर आपूर्ति में ढिलाई पर डीएम सख्त

Nalanda CMR Supply Review : नालंदा जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में सीएमआर आपूर्ति की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने एक सप्ताह के भीतर 100% लक्ष्य हासिल करने का सख्त निर्देश दिया.

विज्ञापन

Nalanda CMR Supply Review : नालंदा जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) आपूर्ति की प्रखंडवार समीक्षा की गई और एक सप्ताह के भीतर 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए.

इन पैक्सों पर बकाया है सबसे ज्यादा लॉट

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में सीएमआर आपूर्ति का औसत 93.82 प्रतिशत है. वहीं करायपरशुराय (77.75%), रहुई (80.54%), बेन (84.23%), गिरियक (85.93%), कतरीसराय (86.49%), परवलपुर (87.81%), इस्लामपुर (90.19%) तथा एकंगरसराय (90.56%) की प्रगति जिला औसत से कम पाई गई. बैठक में यह भी बताया गया कि पांच लॉट से अधिक सीएमआर बकाया रखने वाले पैक्स में एकसारा पैक्स पर 16 लॉट, बौरीडीह पर 8.56 लॉट, बरदाहा पर 7 लॉट, बेरथू पर 7 लॉट, उत्तरनावां पर 7 लॉट, धुरगांव पर 6.5 लॉट, करायपरशुराय पैक्स पर 5.65 लॉट तथा रहुई पैक्स पर 5.53 लॉट सीएमआर लंबित है.

जिले में सीएमआर आपूर्ति की स्थिति

धीमी प्रगति पर जिला पदाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एकसारा, बौरीडीह, बरदाहा, धुरगांव और करायपरशुराय सहित अन्य पिछड़े पैक्सों के अध्यक्षों, राइस मिलरों और सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित सीएमआर आपूर्ति तत्काल पूरी कराएं. जिलाधिकारी उदिता सिंह ने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य प्राप्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

उन्होंने सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को प्रत्येक प्रखंड के लिए दैनिक सीएमआर आपूर्ति लक्ष्य निर्धारित कर अभियान मोड में कार्य करने और एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही समितियों और राइस मिलरों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैक्स, व्यापार मंडल समितियों और राइस मिलरों के साथ नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर समय-सीमा से पहले सीएमआर आपूर्ति पूरी कराने का निर्देश दिया गया.

अधिकारियों को मिला टास्क और कड़े निर्देश

जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी तथा बिहारशरीफ अनुमंडल पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे. जबकि राजगीर और हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिले के सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए.

Also Read : बिहारशरीफ के बिंद में धान रोप रही महिला की ठनका से मौत, प्रशासन ने 24 घंटे में सौंपा 4 लाख का मुआवजा


विज्ञापन
Kanchan Kumar

लेखक के बारे में

By Kanchan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन