दलित महिला के साथ अश्लील बात करते मुखिया का ऑडियो वायरल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के एक पंचायत के मुखिया का एक महिला के साथ अश्लील बात करते ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हर तरफ इस वायरल हो रहे ऑडिओ की चर्चा आम हो गयी है.
विज्ञापन
सिलाव.
प्रखंड क्षेत्र के एक पंचायत के मुखिया का एक महिला के साथ अश्लील बात करते ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हर तरफ इस वायरल हो रहे ऑडिओ की चर्चा आम हो गयी है. वहीं मुखिया के द्वारा इस प्रकार महिला से आपत्तिजनक बाते किये जाने से पूरे पंचायत में मुखिया के प्रति नाराजगी देखी जा रही है. हालांकि प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है. वायरल वीडियो का पूरा मामला सिलाव प्रखंड के एक पंचायत के वर्तमान मुखिया से जुड़ा है. जो की गांव के ही एक दलित महिला से मोबाइल पर अश्लील बातें करते सुना जा रहा है, ऑडियो वायरल होते ही गांव की सैकड़ों महिलाएं मुखिया के घर पर चढ़ गयी और गाली गलौज भी की. घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल एवं सिलाव पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत किया. बताया जाता है कि गांव के एक युवक की शादी कुछ साल हुई थी, कुछ दिन गांव में रहने के वाद पति पत्नी गुजरात चले गये, युवक ने बताया कि मेरी पत्नी पूजा को गुजरात में एक लड़के से अवैध संबंध हो गया, जिसके बाद वे पत्नी को छोड़ कर अपने गांव आ गया, कुछ समय बाद उसकी पत्नी गांव के मुखिया एवं दो चार युवकों से संपर्क किया और मेरे बारे में जानकारी लेने लगी. इसी दौरान मुखिया उसकी पत्नी से बातचीत करने लगा. धीरे धीरे अश्लील बात करने के बाद मुखिया ने उसकी पत्नी को गांव में आने की बात कही और उसके पति की संपत्ति में हिस्सा दिलाने का भरोसा दिलाया. इसी दौरान महिला और मुखिया के अश्लील बात करते ऑडियो वायरल हो गया. मंगलवार को मुखिया के अश्लील बात वाली ऑडियो लोग सुना तो सैकड़ों महिलाएं मुखिया के घर पहुंच कर उसके साथ गाली गलौज किया. घटना की सूचना मिलते ही सिलाव पुलिस एवं 112 डायल पुलिस पहुंच कर मामला को शांत किया गया. थानाध्यक्ष मोहम्मद इरफान खान ने कहा कि कुछ दिन पूर्व मुखिया महिला को अपने साथ लेकर थाने पर आये थे और पति की संपत्ति में हिस्सा दिलाने की बात कह रहे थे. लेकिन फिर थाने से महिला वापस चली गयी थी़ मंगलवार को पुलिस को जानकारी मिली कि मुखिया के घर पर गांव के महिला एवं पुरुष चढ़कर गाली गलौज कर रहे हैं जिसके बाद पुलिस पहुंचकर मामले को शांत करवाया. पुलिस ने बताया कि मुखिया एवं महिला के बीच अश्लीलता पूर्ण बातचीत करते हुए ऑडियो वायरल हो रहा है. इधर, मुखिया का कहना कहा है कि ये सब गलत है, उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है. इस मामले में अभी तक इस मामले में कोई लिखित आवेदन किसी के विरुद्ध थाने में नहीं दिया गया है. आवेदन प्राप्त होते ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










