नालंदा में जमीन विवाद में मर्डर, 42 वर्षीय अमरजीत केवट की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करती एफएसएल की टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BiharSharif news : बिहार के बिंद थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

BiharSharif news : नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर हत्या की घटना सामने आई. आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने अमरजीत केवट पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल अमरजीत केवट को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंद लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही अस्पताल और गांव में लोगों की भीड़ जुट गई.

जमीन और रास्ते को लेकर चल रहा था विवाद

मृतक के पुत्र शिवराज कुमार ने बताया कि पड़ोस के लोगों के साथ काफी समय से जमीन और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी विवाद को लेकर बुधवार को पड़ोसी पक्ष के लोगों ने उनके पिता पर हमला कर दिया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक अमरजीत केवट नौरंगा गांव निवासी स्वर्गीय युगल केवट के पुत्र थे और उनकी उम्र करीब 42 वर्ष थी. उनके परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मां ने बताया, घटना के समय खेत गई थीं

मृतक की मां बरती देवी ने बताया कि घटना के समय वह धान रोपने के लिए खेत गई हुई थीं, जबकि बच्चे विद्यालय गए थे. सूचना मिलने के बाद गांव और परिवार में मातम छा गया.

पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक प्रदीप किशोर सिन्हा और बिंद थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. वहीं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक नमूने एकत्र किए.

सात लोगों के खिलाफ केस, दो आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. मृतक के पुत्र युवराज कुमार के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौरंगा गांव निवासी नरेश पासवान और मंटू पासवान को गिरफ्तार कर लिया है.

बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन