बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के अधूरे कार्य जल्द पूरे करने का निर्देश, विधायक ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

स्थलीय निरीक्षण करते विधायक डॉ़ सुनील कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास कार्यों का विधायक डॉ. सुनील कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया. अधूरे निर्माणों पर उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने बुधवार को बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत क्रियान्वित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान विधायक ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों, सड़क, ड्रेनेज, सौंदर्यीकरण एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने कई स्थलों पर रुककर योजनाओं की भौतिक स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली.

विज्ञापन

सड़क, ड्रेनेज और सौंदर्यीकरण कार्यों की ली जानकारी

स्थलीय निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सह बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कृत्यानंद रंजन के अलावा बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी लिमिटेड, बुडको एवं संबंधित विभागों के तकनीकी पदाधिकारी मौजूद रहे. विधायक ने विभिन्न परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति और वर्तमान स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली.

अधूरे कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

निरीक्षण के क्रम में विधायक डॉ. सुनील कुमार ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने और कार्यों में आवश्यक तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना बिहारशरीफ के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा

विधायक ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उन्होंने योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया. विधायक के निरीक्षण के बाद स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन