नालंदा समेत कई जिलों में IMD का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Bihar Sharif Weather Alert

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar Sharif Weather Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नालंदा समेत बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले 2-3 घंटों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ से कंचन कुमार की रिपोर्ट
Bihar Sharif Weather Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 30 जून 2026 की सुबह 5:50 बजे नालंदा जिले सहित बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Alert – Be Prepared) जारी किया है. यह चेतावनी सुबह 8:50 बजे तक प्रभावी रहेगी. विभाग ने नालंदा के लोगों को अगले 2 से 3 घंटे के दौरान मौसम में अचानक बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है.

50-60 KM/H की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, नालंदा में मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार नालंदा जिले के कुछ हिस्सों में मध्यम दर्जे की गरज के साथ बारिश, वज्रपात (आकाशीय बिजली) तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने की प्रबल संभावना है. इस दौरान खेतों, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

15 जिलों में अगले कुछ घंटे भारी, तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि नालंदा के अलावा पटना, नवादा, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, समस्तीपुर, सारण, सिवान, वैशाली, दरभंगा, पूर्वी चंपारण और शेखपुरा के कुछ क्षेत्रों में भी इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना है.

मौसम विभाग की महत्वपूर्ण सलाह

गरज और बिजली चमकने के दौरान घर के अंदर सुरक्षित रहें.

पेड़, बिजली के खंभे और खुले मैदान से दूर रहें.

किसान खेतों में कार्य कर रहे हों तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.

तेज हवा के दौरान कमजोर निर्माण, टीन शेड और होर्डिंग के पास खड़े न हों.

अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें.

ऑरेंज अलर्ट का क्या मतलब है?

ऑरेंज अलर्ट का अर्थ है “सतर्क रहें और तैयारी रखें”. मौसम की स्थिति सामान्य गतिविधियों को प्रभावित कर सकती है इसलिए प्रशासन और आम नागरिकों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

अगले कुछ घंटे रहें सतर्क, सुरक्षा नियमों का करें पालन

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए नालंदा जिले के लोगों को अगले कुछ घंटों तक विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है. तेज हवा, वज्रपात और बारिश के कारण जन-धन की हानि से बचने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना ही सबसे सुरक्षित उपाय होगा.

Also Read : 5 लाख रुपये की बर्बादी का जिम्मेदार कौन? राजगीर नगर परिषद ने चबूतरा बनवाया, मलमास मेला के बाद पुरातत्व विभाग ने ढहाया

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन