नालंदा में बाढ़ का पानी घटा, 20 अंचलों में स्थिति सामान्य, उदेरास्थान बराज के 28 फाटक बंद
घट रहा जलस्तर, तटबंध सुरक्षित
Nalanda River water levels : नालंदा जिले में नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है. संवेदनशील स्थानों पर तटबंधों की मरम्मत पूरी कर ली गई है. जिला प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील की है.
Nalanda River water levels : नालंदा जिले में नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है. जिला प्रशासन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार जिले के सभी 20 अंचलों में स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है. संवेदनशील स्थानों पर तटबंधों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का काम भी पूरा कर लिया गया है.
आपके शहर में
उदेरास्थान बराज के 28 फाटक बंद
प्रातः 10 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार उदेरास्थान बराज के कुल 30 फाटकों में से दो खुले हैं, जबकि 28 फाटक बंद हैं. बराज से फिलहाल 4,742 क्यूसेक पानी का स्राव हो रहा है. बराज की डिजाइन क्षमता 1.59 लाख क्यूसेक है. प्रशासन के अनुसार जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.
कई नदियों का जलस्तर घटा
बिहारशरीफ, हरनौत और रहुई में पंचाने नदी का जलस्तर घट चुका है. नूरसराय में शाशी और अधियारी, हिलसा एवं करायपरसुराय में लोकाइन, जबकि एकंगरसराय, परवलपुर, चंडी और थरथरी में मुहाने नदी का जलस्तर भी नीचे आया है.
सकरी नदी का जलस्तर भी सामान्य
गिरियक और कतरीसराय में सकरी नदी का जलस्तर घटने के बाद स्थिति सामान्य बतायी गयी है. नगरनौसा में नोनाई नदी में पानी का कोई प्रवाह दर्ज नहीं किया गया है. वहीं राजगीर, सिलाव, बेन और इसलामपुर में भी नदियों का जलस्तर सामान्य है.
अस्थावां और बिंद में तटबंध मरम्मत पूरी
अस्थावां अंचल में जीराइन और सोईवा नदी के तटबंध की मरम्मत का काम शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है. तटबंध को और मजबूत करने का काम अभी जारी है. बिंद अंचल में भी तटबंध मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है.
भ्रामक खबरों से बचने की अपील
जिला प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक या अतिरंजित खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि बिना पुष्टि किसी सूचना को साझा नहीं किया जाए.
आपदा नियंत्रण कक्ष से ले सकते हैं जानकारी
किसी भी आपात स्थिति या सूचना के सत्यापन के लिए 24 घंटे आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है. इसके लिए 06112-233168 और मोबाइल नंबर 8789858336 पर जानकारी ली जा सकती है.
Also Read : बिहारशरीफ : हरनौत में ब्राउन शुगर की बिक्री की सूचना पर पुलिस का छापा, 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए