ePaper

लॉकडाउन का पालन कराने में एनसीसी कैडेट कर रहे सहयोग

Updated at : 11 Apr 2020 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
लॉकडाउन का पालन कराने में एनसीसी कैडेट कर रहे सहयोग

बिहारशरीफ : शहर लॉकडाउन का सख्ती से पालन के कार्य में बिहारशरीफ. जिले के एनसीसी कैडेट को भी लगाया गया है. कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जहां पूरा पुलिस महकमा तत्पर है. लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णरूपेण पालन हो इसके उद्देश्य से जिला प्रशासन और नगर निगम बिहारशरीफ के सहयोग से 38 […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : शहर लॉकडाउन का सख्ती से पालन के कार्य में बिहारशरीफ. जिले के एनसीसी कैडेट को भी लगाया गया है. कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जहां पूरा पुलिस महकमा तत्पर है. लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णरूपेण पालन हो इसके उद्देश्य से जिला प्रशासन और नगर निगम बिहारशरीफ के सहयोग से 38 बिहार बटालियन एनसीसी के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज, उदंतपुरी एवं किसान कॉलेज, सोहसराय के 76 एनसीसी कैडेटों को ड्यूटी में लगाया गया है.

नालंदा पुलिस से समन्वय स्थापित कर शहर की सब्जी मंडी बाजार समिति, भैसासुर सब्जी मंडी, पुलपर सब्जी मंडी, भरावपर सब्जी मंडी, सोहसराय सब्जी मंडी, कारगिल चौक सब्जी मंडी में कैडेट्स अपनी सेवा देंगे.कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद राणा ने बताया कि एनसीसी कैडेटों के लिए देश सेवा करने का यह अच्छा मौका मिला है. देश सेवा के साथ-साथ आमजनों को कोरोना वायरस के बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का शक्ति से पालन कराया जाना जरूरी है. लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की जा रही है. अभी सभी कैडेटों को सब्जी मंडी में ही लगाया गया है. बैंक खुलने पर बैंकों में भी सोशल डिस्टेंसिंग के उद्देश्य से कैडेटों को लगाया जायेगा. कर्नल राणा ने बताया कि जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह, आरक्षी अधीक्षक निलेश कुमार, नोडल पदाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी संजय कुमार गंगवाल, नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल, उप नगर आयुक्त जयेश कुमार का भी भरपूर सहयोग इसमें मिल रहा है. कैडेटों को यह भी बताया गया है कि वह पहले अपनी सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा का भी ख्याल रखें.

जिला प्रशासन की ओर से कैडेटों को मास्क, हैंड ग्लब्स, सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया गया है. साथ ही साथ एनसीसी कैडेटों को नगर निगम की तरफ से खाने का भी प्रबंध किया गया है. इसमें सर्वाधिक सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज के कैडेट बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं. कर्नल राणा ने इसके लिए वहां के प्राचार्य डॉ उमेश प्रसाद को विशेष रूप से धन्यवाद दिया है. प्राचार्य डॉ उमेश प्रसाद ने भी कैडेटों को हर संभव मदद करने का कमांडिंग ऑफिसर को भरोसा भी दिलाया है. लेफ्टिनेंट शशिकांत कुमार (टोनी) सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज के कैडेटों , वही लेफ्टिनेंट संजय कुमार सिंह किसान कॉलेज के कैडेटों की मॉनीटरिंग करेंगे. सूबेदार मेजर बाबूलाल मलही के अलावा कर्नल राणा ने सभी प्वाइंट पर कैडेटों के साथ अपने आर्मी स्टॉफ को भी लगाया है. पेट्रोलिंग सीनियर कैडेट्स बलबीर, रवि, विकाश, पिंटू कर रहे है. सूबेदार ओवी थापा ,नायब सूबेदार मोहेंदर सिंह, नायक सूबेदार रेशम सिंह, नायब सूबेदार संदीप कुमार, बटालियन हवलदार मेजर दिलू साहू, हवलदार सुशील कुमार, हवलदार अजय कुमार, हवलदार सुनील कुमार, हवलदार पूरन थापा, हवलदार एस बी गुरुंग, हवलदार राजेश कुमार आदि लॉकडाउन का पालन कराने में लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन