बैंक कॉलोनी में दिनदहाड़े भीषण चोरी की वारदात

Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ के बैंक कॉलोनी में दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने 15 लाख के गहने और 2 लाख नकद उड़ाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

Biharsharif News : लहेरी थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही लहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग में कार्यरत सुषमा कुमारी, जिनकी पोस्टिंग नवादा में है, सोमवार सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी के लिए अपने घर से निकली थीं. शाम को जब वह वापस लौटीं तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर प्रवेश करने पर देखा कि कमरे में रखा गोदरेज और ट्रंक का ताला भी टूटा हुआ था तथा सामान बिखरा पड़ा था. पीड़िता के अनुसार, चोर गोदरेज में रखे करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. घटना की सूचना पर लहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके.साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत रजक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बैंक कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरी की वारदात हुई है . पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की घटना ने बैंक कॉलोनी समेत पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से नियमित गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन