अज्ञात बेकाबू वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात बेकाबू वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

शेखपुरा-लखीसराय सड़क पर एक बेकाबू अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक बाइक पर सवार एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई.

विज्ञापन

शेखपुरा. शेखपुरा-लखीसराय सड़क पर एक बेकाबू अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक बाइक पर सवार एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई. जबकि,बाइक चला रहा युवक घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला और युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.मृत महिला की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजडीह गांव निवासी मनोज राम की पत्नी इंदु देवी के रूप में की गई. मृतका भोजडीह मध्य विद्यालय में रसोईया थी. वह लखीसराय जिले के पनघरा गांव अपने बहन के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने गई थी. शादी होने के बाद बहन के बेटा अक्षय कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल के गांव भोजडीह आ रही थी. इसी दौरान कैथमा मोड़ के समीप बाइक को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. जिसके कारण बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई.बाद में पुलिस ने मृत महिला के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन