ePaper

आज मनेगा नशा मुक्ति दिवस, लोगों को दूर रहने का दिया जायेगा संदेश

Updated at : 25 Nov 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
आज मनेगा नशा मुक्ति दिवस, लोगों को दूर रहने का दिया जायेगा संदेश

मद्यनिषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग के निर्देशानुसार बुधवार 26 नवंबर को राजगीर अनुमंडल क्षेत्र में नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जायेगा.

विज्ञापन

राजगीर. मद्यनिषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग के निर्देशानुसार बुधवार 26 नवंबर को राजगीर अनुमंडल क्षेत्र में नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जायेगा. इसका उद्देश्य मद्यनिषेध नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता फैलाना है. इसी कड़ी में राजगीर अनुमंडल क्षेत्र में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य कार्यक्रम पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित होगा. लाइव प्रसारण का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए डीइओ व बाल विकास परियोजना, जीविका, पीआरडी आदि को निर्देशित किया गया है। वे सभी प्रबुद्ध नागरिकों एवं आमलोगों को सहभागी होने को आमंत्रित करेंगे. नशामुक्ति संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए परियोजना प्रबंधक, जीविका, सीएस, डीइओ एवं डीपीओ, सर्व शिक्षा अभियान को निर्देशित किया है कि वे विभागों के माध्यम से यथा जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता एवं कला जत्थों के जरिये पूरे नशीले पदार्थों एवं जहरीली शराब व ताड़ी के दुष्परिणामों तथा इससे हुई मौतों के पूर्व उदाहरणों का प्रचार-प्रसार कराएं. जागरूकता अभियान के तहत 26 नवंबर को प्रातः स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की एक प्रभात फेरी निकाली जायेगी. इस प्रभात फेरी में नशामुक्ति के संदेश वाले पोस्टर और बैनर होंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी इस फेरी का आयोजन सुनिश्चित करेंगे. जबकि अधीक्षक मद्यनिषेध पोस्टर-बैनर उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रतिभागियों के लिए पेयजल एवं अल्पाहार की व्यवस्था भी करेंगे. प्रभात फेरी में यातायात व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेवारी पुलिस उपाधीक्षक यातायात की होगी. मार्ग में जगह-जगह यातायात सिपाहियों की तैनाती सुनिश्चित करेंगे तथा स्वयं भ्रमण करके व्यवस्था का पर्यवेक्षण करेंगे. छात्रों को कठिनाई का सामना न करना पड़े. डीइओ प्लस टू स्कूलों में नशामुक्ति विषय पर निबंध लेखन, चित्रकला व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन करायेंगे. इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को नेशनल बुक ट्रस्ट की स्वतंत्रता संग्राम व महापुरुषों की जीवनी से संबंधित पुस्तकों से पुरस्कृत होंगे. पुरस्कार व अल्पाहार व्यवस्था अधीक्षक मद्यनिषेध करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन