51 वाहनों से वसूला गया 63 हजार का जुर्माना
Published by : SANTOSH KUMAR SINGH Updated At : 05 Feb 2026 9:11 PM
यातायात थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान 51 वाहनों से कुल 63 हजार का जुर्माना वसूल किया गया.
शेखपुरा. यातायात थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान 51 वाहनों से कुल 63 हजार का जुर्माना वसूल किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए यातायात थाना अध्यक्ष शिव शाहा ने बताया कि शेखपुरा नगर क्षेत्र के गिरिहिंडा चौक ,कॉलेज मोड सहित अन्य स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया .इस दौरान कुल 51 वाहनों से जुर्माना वसूल किए जाने की कार्रवाई की गई. इस क्रम में 45 बाइक चालकों से जुर्माना बसूला गया जबकि 6 बड़े वाहनों से जुर्माना वसूल किए जाने की कार्रवाई की गई है. उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन किए जाने की भी अपील की और हेलमेट अवश्य लगाकर बाइक चलाने की अपील की गई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










