बिहार: शादी के घर में पसरा मातम, तिलक में हर्ष फायरिंग ने ले ली युवक की जान

Updated at : 27 May 2023 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: शादी के घर में पसरा मातम, तिलक में हर्ष फायरिंग ने ले ली युवक की जान

बिहार आरा में एक शादी के घर में मातम पसर गया. बताया जा रहा है कि संदेश थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में शुक्रवार की रात एक घर में तिलक का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गयी.

विज्ञापन

बिहार आरा में एक शादी के घर में मातम पसर गया. बताया जा रहा है कि संदेश थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में शुक्रवार की रात एक घर में तिलक का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गयी. गोली लगते ही पूरे घर में मातम पसर गया. युवक के सिर में गोली लगी थी. आनन-फानन में युवक को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. जहां से उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मगर, पटना में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया.

मेडिकल दुकान में काम करता था युवक

बताया जा रहा है कि मृतक का पहचान मुफस्सिल थाना के जोगवलिया निवासी 25 वर्षीय बिट्टू कुमार के रूप में हुई है, पिता की मौत के बाद बिट्टू संदेश थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में अपने फूफा लव कुश सिंह के घर पर रहते हुए गोठहुला बाजार स्थित मेडिकल दुकान पर काम करता था. तिलक समारोह के दौरान हुई फायरिंग की घटना के बाद युवक के परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए आरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने नए संसद भवन के उद्घाटन को ले पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- पहले पीठ थपथपाया और अब..
मामले की जांच कर रही है पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही संदेश थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. मामले में पुलिस छानबीन कर रही है. फिलहाल पुलिस गोली चलाने वाले शख्स की खोज में जुटी हुई है. पुलिस जल्द दोषी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है. पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही, तिलक में लिए गए वीडियो और फोटो में आरोपी को खोजने की कोशिश की जा रही है. मामले में, परिवार के सदस्यों के तरफ से कुछ नहीं कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन