ePaper

पटना में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी तेज आंधी से छाया अंधेरा, गंगा में डूबी तीन नाव

Updated at : 19 May 2022 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी तेज आंधी से छाया अंधेरा, गंगा में डूबी तीन नाव

पटना में मौसम का मिजाज गुरूवार को बदल गया. दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे मौसम अचानक बदल गया. तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को जहां इससे राहत मिली है. वहीं तेज धूल भरी आंधी से राहगीर और बाजार के लोग परेशान हो गये.

विज्ञापन

राजधानी पटना में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया. दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तक लोग तेज धूप और उमस से परेशान थे. लेकिन, इसके बाद हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं तेज धूल भरी आंधी से राहगीर और बाजार के लोग परेशान हो गये. करीब 60 किमी की रफ्तार से चली इस धूल भरी आंधी के कारण कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया. इससे पटना के गंगा में तीन नाव पलट गई. देखिए वीडियो….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन