Bihar Weather Today: बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में वज्रपात को लेकर अलर्ट

Bihar Weather Today - मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. आज प्रदेश में बारिश होने की पूरी संभावना है. दिनभर आसमान में बादल छाए रहेगा.
Bihar Weather Today बिहार में ठनके का कहर जारी रहेगा. लोगों को इससे बचने की चेतावनी दी गयी है. दरअसल, बंगाल और ओड़िशा में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसमें प्रदेश की हवा में नमी की मात्रा कुछ बढ़ी हुई है. गर्मी भी अच्छी खासी है. ऐसे में अगले तीन-चार दिन प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मेघ गर्जन के साथ जबर्दस्त ठनके के आसार बने हुए हैं. ठनके को लेकर प्रदेश भर में अलर्ट है. आइएमडी पटना के मुताबिक, गया और रोहतास के साथ-साथ इसके निकटवर्ती क्षेत्र में अगले 48 घंटे के दौरान भारी से भारी बरसात की आशंका है. इसे लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी भी दी है.
अगले दो से तीन दिन के दरम्यान बिहार पुरवैया हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बंगाल की खाड़ी से लेकर पश्चिम बंगाल, ओड़िशा में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से यह मौसमी दशा बन रही है. फिलहाल, जुलाई-अगस्त में बिहार में हुई कम बरसात की पूर्ति सितंबर माह में धीरे-धीरे हो रही है. अकेले सितंबर में अभी तक 160 मीलीमीटर बारिश हुई थी. 20 सितंबर तक प्रदेश में 646 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए