Bihar Weather Today: बिहार के 20 जिलों में कल तक सीवियर कोल्ड डे, अंगक्षेत्र में कोल्ड डे की रहेगी स्थिति

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Weather Today: बिहार में ठंड अपने तल्ख तेवर के साथ जारी है. बर्फीली पछुआ हवा ने सूबे में हाड़ कंपाने वाली कपकपी ला दी है. सूबे में कड़ाके की इस ठंड से 10 जिले बेहाल हैं. जानिये अपने जिले के मौसम का हाल..

विज्ञापन

बुधवार सुबह भी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार, बुधवार सुबह तक कड़ाके की ठंड से मुक्ति नहीं मिलेगी. इस दौरान बिहार के 20 जिलों में सीवियर कोल्ड डे और कोल्ड डे दोनों की आशंका जताई गयी है. यानी इन जिलों में बेहद भीषण ठंड रहेगी.

अगले 24 घंटे का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान सूबे के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है. उसके बाद अगले 72 घंटे के दौरान रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई गयी है. सूबे में कोहरे का कहर अभी जारी रहेगा इसलिए लोगों को चेतावनी दी गयी है कि वो बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें.

बिहार के 20 जिलों में सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट

बिहार के 20 जिलों में सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है. जबकि अंग क्षेत्र में कोल्ड डे की चेतावनी दी गयी है.

कोहरे की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

जमालपुर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने से ट्रेन परिचालन पर बुरा असर पड़ा है. हाल यह है कि 100 मीटर दूर से भी लोको पायलट को सिग्नल का पता नहीं चल पाता है. जिसके कारण ट्रेनों की गति भी लगभग थम सी गयी है

आज बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में आज बारिश की संभावना किसी भी जिले में नहीं है. बांका का पारा सबसे कम दर्ज किया गया है. जबकि किशनगंज में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया.

बिहार में ठंड से अभी राहत नहीं

बिहार में ठंड से अभी राहत नहीं मिलने के आसार हैं. कई जिलों में बुधवार को भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग की मानें तो 12 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. इससे पहले घने कोहरे का दौर जारी रहेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola