Bihar Weather: क्या दिवाली तक दिखेगा Cyclone Dana का असर? इन जिलों में तेज हवा बढ़ाएगी ठंडक

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Oct 2024 7:45 AM

विज्ञापन

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'दाना' अब थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है, लेकिन बिहार में इसका असर दिवाली यानी 31 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा. आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ अब थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है, लेकिन बिहार में इसका असर दिवाली यानी 31 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा. आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. 28 अक्टूबर तक राज्य के बांका, कैमूर समेत दक्षिण-पूर्वी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होगी. शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद है.

तूफान के असर से शुक्रवार को भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और मुंगेर के एक-दो स्थानों पर झमाझम बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश भागलपुर में 11 एमएम दर्ज की गई. वहीं, कटिहार में 7 एमएम बारिश दर्ज की गई है. जिससे राज्य के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है.

इन जिलों में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 19 जिलों में बादल छाए रहेंगे. इन जिलों में नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, गया, नवादा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज आदि शामिल हैं. यहां 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

Also Read: पशुपति पारस को 7 दिन के अंदर पार्टी कार्यालय करना होगा खाली, नहीं तो भवन निर्माण विभाग उठाएगा यह कदम

राजधानी पटना में शनिवार को भी दिखेगा दाना का असर

चक्रवाती तूफान ‘डाना‘ का असर शनिवार को भी पटना और आसपास के क्षेत्रों में भी आंशिक रूप से रहेगा. इन दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर मामूली बूंदाबांदी हो सकती है. शनिवार के बाद मौसम एक बार फिर से सामान्य हो जाएगा. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मौसम सामान्य होने के बाद दिन में थोड़ी गर्मी बढ़ेगी और सुबह-शाम हल्की शीत का असर देखने को मिल सकता है.

पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसाम

वहीं, शुक्रवार को चक्रवाती तूफान का असर पटना और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिला. पूरे दिन बादल छाये रहने और ठंडी हवाओं के कारण शहर के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी. अधिकतम पारा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा. तूफान के असर से तापमान कम होने से लोगों को पूरे दिन हल्की ठंडक का एहसास होता रहा. वहीं, देर शाम को साढ़े पांच बजे के करीब कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई. इससे ठंडक थोड़ी और बढ़ गयी.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन