Bihar Weather: बिहार में ठंड का कहर जारी, इन पांच जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, 16 में छाया घना कोहरा

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Weather: बिहार में ठंड का सितम बढ़ गया है. खासकर 5 जिलों सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी और पूर्वी चंपारण में कोल्ड-डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में ठंड का सितम बढ़ गया है. खासकर 5 जिलों सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी और पूर्वी चंपारण में कोल्ड-डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है. जिससे लोगों को परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 2 दिनों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में घने कोहरा छाए रहने की संभावना है. राज्य के अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है.

विज्ञापन

27 जनवरी को बूंदाबूंदी की संभावना

इसके अलावा, राज्य में बारिश की भी संभावना बनी हुई है. खासकर 27 जनवरी को हल्की बूंदाबूंदी होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बढ़ी ठंड ने राज्य के कई जिलों में नमी की मात्रा बढ़ा दी है, जिससे घना कोहरा छाया हुआ है. पिछले 24 घंटे के दौरान रोहतास सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, गोपालगंज सबसे गर्म जिला रहा, जहां का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: अमेरिका में होटल मैनेजर को सेफ से हुआ इश्क, बिहार आकर रचाई सनातन रीति से शादी

वाहन चालकों को दी जा रही हिदायतें

मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक राज्य के कई जिलों में ठंड और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके अन्तर्गत दृश्यता में कमी होने से लोगों को सावधानी से वाहनों को चलाने के लिए हिदायतें दी जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की तरफ से जारी पूर्वानुमान की मानें तो बिहार के सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक मध्य़म से लेकर घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. अगले चौबीस घंटे की अगर बात करें तो कैमूर, रोहतास, गया नालंदा,नवादा, जहानाबाद और अरवल जिले में मध्यम हवा चलने का अनुमान जारी किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन