बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, भागलपुर, किशनगंज समेत बिहार के इन 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
तेज हवा के साथ भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बना है. शनिवार को 12 जिलों में हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पटना में दिनभर तेज धूप और उमस के बाद शाम को बादल छाने की संभावना है.
Bihar Rain Alert: बिहार में बारिश का दौर फिलहाल कमजोर पड़ गया है. हालांकि, शनिवार को दक्षिण-पूर्व और सीमांचल के 12 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है.
पटना में दिनभर तेज धूप, शाम को छाएंगे बादल
राजधानी पटना में शनिवार को दिनभर तेज धूप रहने की संभावना है. धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी. हालांकि, शाम के समय मौसम बदल सकता है. आसमान में बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है.
इन 12 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, जमुई और बांका में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं, राज्य के बाकी 26 जिलों के लिए शनिवार को बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

बंगाल की खाड़ी में बना है निम्न दबाव का क्षेत्र
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से लगे दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है.
इसके प्रभाव से एक चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है. इसके अगले 24 घंटे में और मजबूत होने की संभावना है. यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है.
इसके असर से बिहार के कुछ हिस्सों में नमी पहुंचेगी. इससे हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है. हालांकि, फिलहाल राज्य में भारी या व्यापक बारिश की संभावना नहीं है.
बारिश के बावजूद उमस से राहत नहीं
आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके बावजूद मौसम का मिजाज मुख्य रूप से उमस भरा रहने की संभावना है. दिन के तापमान में बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं. अगले पांच दिनों तक रात के न्यूनतम तापमान में भी ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है.
पटना सबसे गर्म, 35.4 डिग्री रहा तापमान
शुक्रवार को पटना राज्य का सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
अन्य प्रमुख शहरों में गया में 33.8 डिग्री, औरंगाबाद में 32.4 डिग्री, नवादा में 32 डिग्री, भागलपुर में 32 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 31.8 डिग्री और पूर्णिया में 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 123 मिमी बारिश
बीते 24 घंटे में बिहार के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई. सबसे ज्यादा बारिश औरंगाबाद में दर्ज की गई. यहां 123 मिमी बारिश हुई. जमुई में 76 मिमी, भागलपुर में 74 मिमी, रोहतास में 60 मिमी और मधेपुरा में 53 मिमी बारिश दर्ज की गई.
मानसून की बारिश अब भी सामान्य से 34% कम
कई इलाकों में अच्छी बारिश होने के बावजूद बिहार में मानसून की स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है. 11 सितंबर तक राज्य में 858.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. इसके मुकाबले अब तक सिर्फ 564.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इस तरह मानसून सीजन में बिहार में अब तक सामान्य से 34% कम बारिश हुई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए