सुपौल से पटना तक: जानिए अगले 3 दिनों में बिहार में कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश

Updated:
विज्ञापन

बिहार का मौसम

Bihar Weather Forecast: बिहार में 7 से 9 सितंबर 2026 के बीच मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तर और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. जानिए आने वाले तीन दिनों में आपके जिले का हाल कैसा रहेगा.

विज्ञापन

Bihar Weather Forecast: 7 सितंबर से 9 सितंबर तक बिहार के मौसम को लेकर अलग-अलग जिलों में येलो अलर्ट जारी की गई है. कुछ जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा की स्थिति बन सकती है, जबकि कई जिलों में कोई चेतावनी नहीं है. 7 सितंबर को उत्तर बिहार के कई जिलों पर नजर रहेगी, 8 सितंबर को इसका दायरा और बढ़ता दिख रहा है, जबकि 9 सितंबर को मौसम का असर उत्तर के साथ दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में भी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

7 सितंबर को इन जिलों में येलो अलर्ट

7 सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी और सुपौल में येलो अलर्ट है. इन जिलों में बारिश, गरज-चमक और कुछ जगह तेज हवा चलने की संभावना है. बाकी जिलों में इस दिन कोई चेतावनी नहीं है.


8 सितंबर को बढ़ेगा मौसम का दायरा

8 सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन उत्तर और सीमांचल के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

9 सितंबर को उत्तर के साथ दक्षिण बिहार के कई जिले भी दायरे में

9 सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में येलो अलर्ट बनी रहेगी. इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा और गया में भी येलो अलर्ट दिखाई गई है. इन जिलों में बारिश और गरज-चमक वाले मौसम की संभावना है, जबकि राज्य के कई अन्य जिलों में कोई चेतावनी नहीं है.

इसे भी पढ़ें: बाढ़ के कारण इस रूट पर चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले देखें सभी के नाम और नंबर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन