Bihar Weather : पटना एयरपोर्ट पर देर से उड़े 13 विमान, दोपहर को हुई पहली लैंडिंग

Published at :23 Dec 2020 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather : पटना एयरपोर्ट पर देर से उड़े 13 विमान, दोपहर को हुई पहली लैंडिंग

पहली लैंडिंग 2.58 घंटे की देरी से दोपहर 11:18 बजे हुई. पटना में उतरने वाली पहली फ्लाइट स्पाइसजेट की SG8741 थी, जो दिल्ली से आयी थी.

विज्ञापन

पटना . धुंध की वजह से आसमान में विमानों की आवाजाही बाधित हो रही है. कुहासे के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ाने रोज रद्द करनी पड़ रही हैं.

पटना एयरपोर्ट पर भी सुबह और शाम को विमानों की आवाजाही मुश्किल हो रही है. पटना एयरपोर्ट के आसपास मंगलवार की सुबह में विजिबिलिटी एक किमी से नीचे थी.

इसके कारण पहली लैंडिंग 2.58 घंटे की देरी से दोपहर 11:18 बजे हुई. पटना में उतरने वाली पहली फ्लाइट स्पाइसजेट की SG8741 थी, जो दिल्ली से आयी थी.

स्पाइसजेट की अहमदाबाद से आनेवाली फ्लाइट SG8719 4.25 घंटे की देरी से दोपहर 12:10 बजे लैंड हुई.

अन्य 11 फ्लाइटें भी पटना एयरपोर्ट पर देर से आयीं और गयीं. यात्रियों ने परेशानी को लेकर हंगामा भी किया.

4.45 घंटे तक की देरी से उड़े विमान

फ्लाइट देरी

SG247 4.45

SG2722 2.55

SG3724 0.50

AI408 0.30

G8132 1.01

G8273 0.51

6E2764 0.27

G8516 0.24

SG756 0.20

G8924 0.24

SG8720 0.18

SG963 0.20

G8352 0.10

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन