ePaper

बिहार उपचुनाव: मोकामा में दो बाहुबलियों की पत्नियों में भिड़ंत? जानें BJP प्रत्याशी सोनम देवी के बारे में

Updated at : 10 Oct 2022 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार उपचुनाव: मोकामा में दो बाहुबलियों की पत्नियों में भिड़ंत? जानें BJP प्रत्याशी सोनम देवी के बारे में

Bihar By Election 2022: मोकामा विधानसभा उपचुनाव में दो बाहुबलियों की पत्नियों के बीच टक्कर होने की संभावना तय मानी जा रही है. भाजपा ने ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को उम्मीदवार बना दिया है. जबकि महागठबंधन की ओर से अनंत सिंह की पत्नी का मैदान में उतरना लगभग तय माना जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar By Election 2022: बिहार विधानसभा उपचुनाव का एलान हो गया है. प्रदेश में सियासी समीकरण बदलने के बाद अब भाजपा और जदयू की राह अलग हो गयी है. जेडीयू महागठबंधन का हिस्सा बन गयी है जिसके बाद अब राजद, कांग्रेस और जदयू अन्य घटक दलों के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ रही है. मोकामा विधानसभा सीट राजद के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की सदस्यता खत्म होने के बाद खाली हुई जिसपर उपचुनाव कराये जा रहे हैं. इस सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है. यहां से दो बाहुबलियों की पत्नी आमने-सामने होंगी, ऐसा तय माना जा रहा है.

सोनम देवी भाजपा उम्मीदवार

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. मोकामा व गोपालगंज, दोनों सीटों पर महिला उम्मीदवार भाजपा की ओर से ताल ठोकेंगी. मोकामा में दो बाहुबलियों की पत्नी के बीच टक्कर तय माना जा रहा है. बीजेपी ने यहां से सोनम देवी को उम्मीदवार बनाया है.

मोकामा में दो बाहुबलियों की पत्नी के बीच टक्कर तय

सोनम देवी मोकामा के स्थानीय नेता नलिन रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह की पत्नी हैं. ललन सिंह जदयू के साथ जुड़े हुए थे जिन्होंने जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उधर ललन सिंह की पत्नी नीलम सिंह का राजद की ओर से चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है.

Also Read: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे कल आएंगे बिहार, जीत तय करने पार्टी ने तेज की तैयारी
पहले भी अनंत सिंह से हो चुकी है टक्कर

मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह को छोटे सरकार के नाम से जाना जाता है. यहां ललन सिंह पहले से उन्हें टक्कर देते आए हैं. हालाकि अनंत सिंह ने ही हर बार बाजी मारी है. ललन सिंह ने 2005 में अनंत सिंह को चुनौती दी और कम अंतर से ही उनकी हार हुई थी. ललन सिंह दो बार लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार रहे. एक बार उन्होंने जन अधिकार पार्टी से टिकट लेकर मोकामा विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी. लेकिन सफलता नहीं मिली थी.

1995 के बाद भाजपा उम्मीदवार मैदान में

सोनम देवी के पति ललन सिंह कभी बाहुबली सुरजभान सिंह के साथ साये की तरह रहते थे. सोनम देवी भी अनंत सिंह के सामने मैदान में पहले उतर चुकी हैं. 2010 में सोनम सिंह चुनावी मैदान में उतरी थीं. लेकिन उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था. भाजपा ने 1995 के बाद उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है. अब बीजेपी यहां अपनी जीत के लिए ताकत झोंकेगी.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन