Bihar UCC: 'पांचों पांडव मिलकर निकालेंगे हल', बिहार में JDU की अलग राय के बीच UCC पर बोले संजय सरावगी

Updated:
विज्ञापन

बिहार बीजेपी चीफ संजय सरावगी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar UCC: बिहार में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर NDA के अंदर अलग-अलग राय सामने आने के बाद सियासत तेज है. इसी बीच बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि 2029 तक बीजेपी शासित राज्यों में UCC लागू करने का लक्ष्य है. बिहार के मामले में उन्होंने गठबंधन के सहयोगियों के साथ बातचीत कर रास्ता निकालने की बात कही.

विज्ञापन

Bihar UCC: बिहार में UCC को लेकर बीजेपी और उसकी सहयोगी जेडीयू के नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आए हैं. इसी मुद्दे पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी से एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में सवाल किया गया. सरावगी ने कहा कि UCC को लेकर सभी लोग साथ बैठेंगे और जो भी सवाल या समस्या होगी, उसका समाधान बातचीत से निकाला जाएगा.

विज्ञापन

2029 तक UCC लागू करने का लक्ष्य

संजय सरावगी ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में UCC लागू करना है और इसके लिए 2029 तक का समय है. उनके मुताबिक, इस दौरान सहयोगी दलों के साथ बैठकर बात की जाएगी और आगे का रास्ता निकाला जाएगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब UCC को लेकर बिहार में NDA के सहयोगी दलों की तरफ से अलग-अलग रुख सामने आए हैं. जेडीयू नेता श्याम रजक पहले बिहार में UCC लागू करने का विरोध जता चुके हैं.

पांचों पांडव वाला उदाहरण क्यों दिया

सरावगी ने अपने बयान में महाभारत के पांच पांडवों का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि जिस तरह संसद में UCC को लेकर सभी साथ आए, उसी तरह बिहार में भी मिलकर रास्ता निकाला जाएगा. उन्होंने कहा कि NDA के पांचों पांडव एकजुट हैं और अगर किसी मुद्दे पर परेशानी है तो बातचीत करके उसका समाधान निकाल लिया जाएगा.

धारा 370 का भी किया जिक्र

UCC की चर्चा के दौरान बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने धारा 370 का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि एक समय धारा 370 को खत्म करना मुश्किल माना जाता था, लेकिन इसे खत्म किया गया. इसी तरह उन्होंने UCC को लेकर भी कहा कि लंबे समय तक इस पर बहस होती रही. सरावगी ने दावा किया कि बातचीत और साथ मिलकर काम करने से बिहार में भी इस मुद्दे पर समाधान निकाला जा सकता है.

नीतीश कुमार को लेकर कांग्रेस-RJD पर निशाना

संजय सरावगी ने कांग्रेस और राजद की ओर से नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने के ऑफर पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस और राजद का सफाया हो गया है और NDA सरकार के पास तीन-चौथाई का भारी बहुमत है. उन्होंने दावा किया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार जनहित में काम कर रही है और उसे जनता का समर्थन हासिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

NDA के पांचों पांडव एकजुट

सरावगी ने कहा कि कांग्रेस और राजद नीतीश कुमार को लेकर चाहे जितनी उम्मीद लगाए रहें, NDA के सहयोगी एक साथ हैं. उन्होंने दोहराया कि 'पांचों पांडव' मिलकर सरकार चला रहे हैं. UCC के मुद्दे पर भी उन्होंने यही बात कही कि गठबंधन के अंदर बातचीत होगी और किसी भी समस्या का समाधान मिलकर निकालने की कोशिश की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Bihar Ka Mausam: 24 और 25 सितंबर को पूरे बिहार में अलर्ट, 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, झमाझम बारिश की चेतावनी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन