अब वर्ल्ड लेवल पर चमकेगा बिहार, विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स करेंगे टूरिस्ट जगहों की ब्रांडिंग

बिहार के फेमस टूरिस्ट प्लेस
Bihar Tourist Places: बिहार अब वर्ल्ड लेवल पर चमकने वाला है. पटना की गंगा आरती से लेकर फेमस टूरिस्ट जगहों की ब्रांडिंग अब विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स करेंगे. विदेश मंत्रालय की ओर से यह पहल की गई है. इसे लेकर राज्य सरकार से बातचीत भी गई है.
Bihar Tourist Places: पटना की गंगा आरती से लेकर बिहार के फेमस टूरिस्ट जगहों की चर्चा अब वर्ल्ड लेवल पर होने वाली है. विदेश मंत्रालय की ओर से एक खास पहल की गई है, जिसके मुताबिक विदेशी सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स बिहार की ब्रांडिंग करेंगे. इससे बिहार को बड़ा फायदा हो सकेगा.
14 देशों के इन्फ्लुएंसर्स आ चुके हैं बिहार
जानकारी के मुताबिक, 14 प्रमुख देशों के इन्फ्लुएंसर्स बिहार आ चुके हैं. उन्होंने राज्य के अलग-अलग टूरिस्ट जगहों का दौरा किया. बिहार के फेमस जगहों के बारे में इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स सोशल मीडिया पर वीडियो, फोटोज, टेक्स्ट और पॉडकास्ट के जरिए अट्रैक्टिव कंटेंट तैयार कर रहे हैं. इसका मकसद बिहार की विरासत को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना है.
इस वजह से इन्फ्लुएंसर्स को दिया जा रहा बढ़ावा
एक वैश्विक सर्वेक्षण के मुताबिक बताया जा रहा है कि लगभग 35 प्रतिशत लोग अपने सफर की प्लानिंग के लिए सोशल मीडिया रिव्यू और वीडियो की मदद लेते हैं. जगह और होटल के बारे में जानकारी भी इन्हीं सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से लेते हैं. खासकर लगभग 50 प्रतिशत युवा सोशल मीडिया पोस्ट या फिर रील्स को देखकर ही ट्रैवल डेस्टिनेशन फाइनल करते हैं. इसी वजह से सरकार इन्हें बढ़ावा दे रही है.
हर साल लाखों पर्यटक पहुंचे हैं बिहार
बिहार में हर साल लाखों पर्यटक विदेश से आते हैं. अलग-अलग देशों के इन्फ्लुएंसर्स ने यहां आकर अपने अनुभव को रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर भी किया. नालंदा, बोधगया, कैमूर, पटना समेत कई ऐसे जिले हैं जहां लोग लाखों की संख्या में घूमने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में अब बिहार की पहचान वर्ल्ड लेवल पर बनने वाली है.
Also Read: बिहार में MLC चुनाव की घोषणा होते ही मांझी ने की डिमांड, मांगी इतनी सीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीती दयाल
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










