छुट्टियों में घूमें पावापुरी, ककोलत, राजगीर और बोधगया, बिहार पर्यटन निगम लाया सस्ता टूर पैकेज

Updated:
विज्ञापन

tourism

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार पर्यटन निगम बोधगया, राजगीर, नालंदा आदि पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है. निगम द्वारा चार तरह के एक दिवसीय टूर पैकेज तैयार किए गए हैं. जानिए डिटेल

विज्ञापन

Bihar Tourism: बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान पर्यटकों को आकर्षित करने और उनकी सुविधा के लिए एक नया टूर पैकेज तैयार किया है. निगम के इस पैकेज के तहत पटना दर्शन, पावापुरी, कोकोलत, नालंदा, राजगीर और बोधगया जा सकते हैं. यह टूर पैकेज एक दिवसीय होगा, जिसके लिए 2700 रुपये खर्च करने होंगे. जिसमें खाना, पानी, टिकट आदि मुहैया कराया जाएगा. यह टूर शनिवार, रविवार और छुट्टियों के दिन संचालित किया जाएगा.

विज्ञापन

चार तरह के टूर पैकेज

  1. पर्यटन निगम के प्रबंधक (ट्रेवल एंड ट्रेड) सुमन कुमार के मुताबिक निगम की ओर से चार तरह के पैकेज तैयार किये गये हैं. पहला टूर पैकेज पटना से पावापुरी और ककोलत तक है. इसके लिए प्रति पर्यटक 2700 रुपये खर्च करने होंगे.
  2. दूसरा पैकेज पटना दर्शन का है. जिसके तहत पर्यटकों को गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति, बिहार म्युजियम, गुरुद्वारा, बुद्ध स्मृति पार्क, मरीन ड्राइव और शाम में क्रूज से गंगा का परिदर्शन कराया जायेगा. इस टूर पैकेज के लिए प्रति पर्यटक 2700 रुपये खर्च करने होंगे.
  3. तीसरा पैकेज पटना-नालंदा और राजगीर के लिए तैयार किया गया है. इसके अंतर्गत पर्यटकों को नालंदा महाविहार, संग्रहालय, ग्लास ब्रिज, जंगल सफारी और रोपवे का भ्रमण कराना शामिल है. इस टूर पैकेज के लिए प्रति पर्यटक 3500 रुपये चुकाने होंगे.
  4. चौथा पैकेज पटना- बोधगया टूर पैकेज तैयार किया गया है. इसके तहत विष्णुपद मंदिर, महाबोधि मंदिर, 80 फुट का बुद्ध स्मारक और अन्य स्मारक शामिल हैं. इसके लिए प्रति व्यक्ति 2600 रुपये का भुगतान करना होगा.

टूर पैकेज में मिलेगी ये सुविधाएं

इन टूर पैकेज के तहत पर्यटकों को ब्रेकफास्ट, लंच और शाम को स्नैकस दिया जायेगा. साथ ही गाइड, मिनरल वाटर और स्मारक का प्रवेश टिकट शामिल है. परिवहन में ट्रैवलर एसी की सुविधा मिलेगी. इस पैकेज की बुकिंग जारी है. इसके लिए बुकिंग ऑफलाइन होगी.

Also Read: लक्षद्वीप और मालदीव जैसा मजा अब बिहार में, कम खर्च में उठा सकते हैं इन एक्टिविटीज का लुत्फ

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन