ePaper

बिहार शिक्षक भर्ती का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए याचिका में क्या है और कब होगी इसकी सुनवाई..

Updated at : 20 May 2023 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार शिक्षक भर्ती का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए याचिका में क्या है और कब होगी इसकी सुनवाई..

बिहार शिक्षक भर्ती का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है. राज्य में पौने दो लाख शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने वाले निर्णय को चुनौती देते हुए एक याचिका पटना हाइकोर्ट में दायर की गयी है. इसकी सुनवाई कब होगी और याचिका में क्या कहा गया है जानिए..

विज्ञापन

Bihar Teacher Vacancy: बिहार सरकार के द्वारा राज्य में पौने दो लाख शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने संबंधी निर्णय को चुनौती देते हुए एक याचिका पटना हाइकोर्ट में दायर की गयी है. प्रभाकर रंजन व अन्य बीस याचिकाकर्ताओं की ओर से दायर की गयी याचिका में शिक्षकों के नियुक्ति प्रक्रिया की वैधता को चुनौती दी गयी है.

टीइटी शिक्षक संघ की ओर से अध्यापक नियमावली 2023 को रद्द कराने, शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण दो लाख टीइटी शिक्षकों को ज्वाइनिंग डेट से राज्य कर्मी का दर्जा देने के लिए हाइकोर्ट में याचिका दायर की गयी है.

Also Read: बिहार शिक्षक बहाली: अब बीएड डिग्रीधारी भी बनेंगे टीचर, नौकरी पाने के बाद इन शर्तों को करना होगा पूरा..

टीइटी शिक्षक संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अमित विक्रम, औरंगाबाद से चंदशेखर वर्मा, किशनगंज से फासीह अहमद एवं यूपी के गाजीपुर जिले के रहनेवाले हैदर खान भी टीइटी शिक्षकों को ज्वाइनिंग डेट से राज्य कर्मी का दर्जा देने हेतु दायर याचिका में याचिकाकर्ता बने हैं. याचिका की सुनवाई गर्मी छुट्टी के तत्काल बाद होगी. टीइटी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित विक्रम ने कहा की अध्यापक नियमावली 2023 पूरी तरह से और संवैधानिक एवं कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करनेवाली नियमावली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन