बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए ई-शिक्षाकोष एप पर नया नियम लागू, ऑनलाइन हाजिरी पर अपडेट

Updated:
विज्ञापन
Bihar Teacher News New rule apply e Shikshakosh app

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए जरूरी खबर है. ई-शिक्षाकोष एप पर नया नियम लागू कर दिया गया है. इस नियम के मुताबिक, शिक्षक अगर स्कूल से 34 मीटर की दूरी पर रहेंगे, तब ही हाजिरी बना सकेंगे. ऐसा नहीं होने पर एप में ‘अनुमति अस्वीकृत’ का मैसेज आएगा.

विज्ञापन

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए उनके ऑनलाइन हाजिरी से जुड़ा अपडेट है. शिक्षा विभाग की ओर से ई-शिक्षाकोष एप पर नया नियम लागू कर सख्ती और बढ़ा दी गई है. अब शिक्षकों को स्कूल परिसर से 34 मीटर के दायरे के अंदर रहकर ही एप पर अटेंडेंस बनाना होगा. इससे पहले उपस्थिति दर्ज करने के लिए 500 मीटर तक का दायरा निर्धारित था.

शिक्षा विभाग ने किया स्पष्ट

विभाग की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर कोई शिक्षक स्कूल से 34 मीटर से अधिक दूरी पर होगा, तो एप में ‘अनुमति अस्वीकृत’ का मैसेज दिखाई देगा और उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकेगी. जानकारी के अनुसार, ई-शिक्षाकोष एप में लोकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली को और सख्त किया गया है.

लोकेशन अपडेट करने का भी दिया गया निर्देश

नई व्यवस्था के तहत स्कूल की लोकेशन सिस्टम में पहले से निर्धारित की गई है. शिक्षकों को स्कूल पहुंचने के बाद ही एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करनी होगी. साथ ही ‘गेट स्कूल लोकेशन’ ऑप्शन पर क्लिक कर स्कूल का सही लोकेशन अपडेट करने का भी निर्देश दिया गया है. शिक्षकों को एप का लेटेस्ट वर्जन उपयोग करने, मोबाइल का जीपीएस और इंटरनेट कनेक्शन चालू रखने और स्कूल का सही लोकेशन समय-समय पर अपडेट करने की सलाह दी गई है.

नई व्यवस्था से क्या है शिक्षा विभाग का मकसद?

साथ ही किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर संबंधित प्रखंड, जिला समन्वयक अथवा विद्यालय प्रधान से संपर्क करने को कहा गया है. शिक्षा विभाग का कहना है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य उपस्थिति प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना, जवाबदेही सुनिश्चित करना और सही समय पर स्कूल में शिक्षकों की मौजूदगी सुनिश्चित करना है.

Also Read: पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने घेर कर मारी गोली, एक और क्रिमिनल गिरफ्तार

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन