क्या आपको भी नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट? बिहार होकर चलने वाली इन ट्रेनों में कराएं बुकिंग, दिल्ली, पंजाब और बंगाल जाना होगा आसान

Updated:
विज्ञापन

बिहार से चंडीगढ़, दिल्ली और कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेनें

Bihar Special Trains:बिहार के रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. आरा होकर चंडीगढ़ और फिरोजपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जबकि मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए एसी स्पेशल मिलेगी. वहीं मऊ-कोलकाता साप्ताहिक ट्रेन के आठ फेरे बढ़ाए गए हैं. इससे आरा, मुजफ्फरपुर और सीवान के यात्रियों को फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar Special Trains: यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने बिहार के यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. आरा जंक्शन होकर चंडीगढ़ और फिरोजपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए एसी स्पेशल ट्रेन भी चलेगी. इसके अलावा मऊ-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी आठ अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है. इससे आरा, मुजफ्फरपुर, सीवान और आसपास के यात्रियों को उत्तर भारत और दूसरे शहरों की यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए एसी स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 05219/20 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एसी स्पेशल का परिचालन 11 सितंबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार को होगा. मुजफ्फरपुर से यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे खुलेगी. इसके बाद 2.30 बजे हाजीपुर, 3.40 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन, 4.43 बजे आरा जंक्शन, 5.28 बजे बक्सर और शाम 7.15 बजे डीडीयू पहुंचेगी. यहां से आगे चलते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

वापसी में यह ट्रेन हर शनिवार को आनंद विहार से दोपहर 12 बजे रवाना होगी. ट्रेन अगले दिन रात 2.50 बजे डीडीयू, सुबह 4.03 बजे बक्सर, 5.08 बजे आरा जंक्शन, 6.45 बजे पाटलिपुत्र और 7.40 बजे हाजीपुर पहुंचेगी. इसके बाद सुबह 9.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंच जाएगी.

चंडीगढ़-पटना स्पेशल भी आरा होकर चलेगी

गाड़ी संख्या 04511/12 चंडीगढ़-पटना स्पेशल ट्रेन 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी. चंडीगढ़ से यह ट्रेन रात 11.35 बजे खुलेगी. अंबाला कैंट, रुड़की, सहारनपुर, मुरादाबाद और वाराणसी होते हुए अगले दिन शाम 5.45 बजे डीडीयू पहुंचेगी. इसके बाद 6.45 बजे बक्सर, 7.32 बजे आरा जंक्शन और रात 8.03 बजे दानापुर रुकते हुए रात 9.15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन हर शुक्रवार को पटना जंक्शन से रात 11.15 बजे खुलेगी. 11.30 बजे दानापुर, रात 12.03 बजे आरा जंक्शन, 12.48 बजे बक्सर और रात 3.20 बजे डीडीयू पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन रात 9.40 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी.

फिरोजपुर-पटना स्पेशल से भी यात्रियों को राहत

गाड़ी संख्या 04615/16 फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर मंगलवार को चलेगी. फिरोजपुर से यह ट्रेन दोपहर 12 बजे रवाना होगी. लुधियाना, अंबाला कैंट और सहारनपुर के रास्ते अगले दिन दोपहर 2.30 बजे डीडीयू, 3.50 बजे बक्सर, 4.40 बजे आरा जंक्शन और 5.33 बजे दानापुर पहुंचेगी. इसके बाद शाम 6.35 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन हर बुधवार को पटना जंक्शन से रात 8.20 बजे खुलेगी. 8.35 बजे दानापुर, 9.05 बजे आरा जंक्शन, 9.55 बजे बक्सर और रात 11.45 बजे डीडीयू रुकेगी. इसके बाद अगले दिन रात 11.55 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी.

आरा के यात्रियों को दिल्ली और उत्तर भारत जाने में फायदा

इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से आरा और आसपास के यात्रियों को चंडीगढ़, फिरोजपुर, दिल्ली और उत्तर भारत के दूसरे शहरों तक जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेनें मिलेंगी. इससे नियमित ट्रेनों में सीटों की बढ़ती वेटिंग को कम करने में भी मदद मिल सकती है. खासकर उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्हें नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी हो रही है.

मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन के फेरे भी बढ़े

रेलवे ने मऊ-कोलकाता-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि भी बढ़ा दी है. पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 05096 मऊ-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल को आठ अतिरिक्त फेरों के लिए चलाया जाएगा. इससे सीवान समेत इस रेल रूट से जुड़े यात्रियों को भी आने-जाने में सुविधा मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

7 अक्टूबर से हर बुधवार चलेगी मऊ-कोलकाता ट्रेन

बढ़ाई गई अवधि में ट्रेन संख्या 05096 मऊ-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार को मऊ से कोलकाता के लिए चलेगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 05095 कोलकाता-मऊ साप्ताहिक स्पेशल 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी. रेलवे के इस फैसले से त्योहार और बढ़ती यात्री भीड़ के बीच यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan: बिहार में चिराग क्या अलग रास्ता अपनाएंगे? CM दावे के पीछे क्या है पूरा प्लान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन