Bihar: होली के दिन छह साल की बच्ची से दरिंदगी, पहचान के युवक ने दिया घटना को अंजाम, गंभीर हालत में भर्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2023 3:28 PM
Bihar: होली के रोहतास में जिले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बघैला थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया है. दुष्कर्म का आरोपी उसकी पहचान का ही युवक है.
Bihar: होली के रोहतास में जिले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बघैला थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया है. दुष्कर्म का आरोपी उसकी पहचान का ही युवक है. पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची की हालत काफी गंभीर है. उसे इसे इलाक के लिए पहले रोहतास ले जाया गया फिर सदर अस्पताल सासाराम में रेफर कर दिया गया. डॉक्टर बच्ची की जांच कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर कर अपने साथ लेकर गया. इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया. बाद में बच्ची के चीखने-चिल्लाने के बाद मामला सामने आया, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गयी. घटना के बारे में सुनकर पीड़िता के माता पिता भी दंग रह गए. इसके बाद बच्ची के आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए. परिवार के कुछ लोगों ने मामले की सुचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने बताया कि पीड़ित के परिवार के आवेदन पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है. मामले में उससे पूछताछ की जा रही है.
Also Read: होली बाद वापस जाने की नहीं होगी टेंशन, पटना से चलेंगी 13 स्पेशल ट्रेन, इस लिंक से तुरंत बुक करें कंफर्म टिकट
घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है. रोहतास के एसपी विनीत कुमार ने बताया कि नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना की सूचना मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरु कर दी है. एसडीपीओ संतोष कुमार राय और नोखा के पुलिस निरीक्षक गांव में कैंप कर रहे हैं. इसके साथ ही, मामले की जांच कर रहे हैं. एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










