Bihar Jobs Live: 56000 प्रतिमाह वाली नौकरी चाहिए,तो फिर फटाफट करें आवेदन, बिना परीक्षा होगा चयन
Bihar Sarkari Job Vaccancy Live News: आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं. तो फिर आपके लिए यह बड़ी खबर है. पूरे देश में सरकारी के साथ साथ प्राइवेट सेक्टर में भी कई पदों पर भर्तियां की जा रही है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही कई बोर्ड के रिजल्ट भी जारी किए जाएंगे. आइए जानते हैं, इस लाइव ब्लॉग में शिक्षा और नौकरी से जुड़ी तमाम छोटी- बड़ी खबरों के पल-पल का अपडेट के साथ साथ बिहार के किस यूनिवर्सिटी में क्या अपडेट है…….
56000 प्रतिमाह वाली नौकरी चाहिए,तो फिर फटाफट करें आवेदन
आप अगर सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है. आपके पास डिसिप्लिन में बीई / बीटेक डिग्री है. वैध GATE 2021/2022/2023 स्कोर भी है, तो फिर आप भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (NPCIL) के तहत एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों (NPCIL Recruitment 2023) के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल 2023 तक या उससे पहले इन पदों (NPCIL Recruitment) के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए 5 से 17 जून 2023 तक साक्षात्कार संभावित है. NPCIL Bharti 2023 के तहत कुल 325 पदों को भरा जाएगा. पूरी खबर को पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें…
Sarkari Naukri: 56000 प्रतिमाह वाली नौकरी चाहिए, तो फिर फटाफट करें आवेदन, बिना परीक्षा होगा चयन…
नई नियमावली लागू होने पर 3 लाख पदों पर बहाली

नई नियमावली के तहत ऑनलाइन और सेंट्रलाइज तरीके से बहाली होगी. सातवें फेज में स��कार विज्ञापन जारी कर कुल 3 लाख पदों पर बहाली (Recruitment of 3 Lakh Teachers) करेगी. जिसमें लगभग 1 लाख 20 हजार माध्यमिक और लगभग 80 हजार प्रारंभिक और बाकि पदों पर बहाली होगी.
Success Story: किसान का बेटा बना डीएसपी
यूपी पीएससी फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को आने के बाद बिहार में जश्न मनाया जा रहा है. यूपी पीएससी की रिजल्ट में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहुआ गांव निवासी आशुतोष कुमार को पूरे उत्तर प्रदेश में छठा रैंक आया है. आशुतोष के पिता रामेश्वर शर्मा को जब इसकी सूचना मिली कि उनका बेटा अब डीएसपी बन गया है तो वो खुशी से रोने लगे. आशुतोष की इस विजय पर पूरे गांव में खुशी है. हर कोई उसे बधाई देने के लिए उसके घर जा रहे हैं.
Success Story: बेटे की सफलता पर फूट-फूटकर रोने लगे पिता, जानिए किसान के बेटे की सफलता का राज…
बिहार में शिक्षा नियमावली 2023 लागू
बिहार कैबिनेट की बैठक में सोमवार को सीएम नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 7वें चरण की बहाली पर मुहर लग दी है. इस फैसले के बाद बिहार में शिक्षकों के खाली पदों पर बहाली का रास्ता साफ हो गया है. सूत्रों का कहना है कि करीब 3000 हजार पद खाली हैं. इसपर बहाली की प्रक्रिया साफ हो गई है. बताते चलें कि यह बहाली अब आयोग के माध्यम से होगी. कैबिनेट के नए फैसले के बाद अब बिहार के शिक्षक भी राज्यकर्मी होंगे. सरकार ने शिक्षा नियमावली 2023 पर अपनी मुहर लगा दी है. पूरी खबर को पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें…
बिहार कैबिनेट: 7वें चरण के शिक्षक नियुक्ति नियमावली को मुहर, अब आयोग करेगा बहाल
बिहार कैबिनेट शिक्षकों के तीन हजार पदों की बहाली पर लग सकती है मुहर!
बिहार कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में शिक्षकों के तीन हजार पदों पर बहाली पर मुहर लग सकती है. सूत्रों का कहना है कि इसकी तैयारी पूरा कर ली गई है. थोड़ी देर में कैबिनेट की बैठक में इसपर मुहर लग सकती है.
Patna University में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू
Patna University में स्नातक और स्नातकोत्तर के अलग-अलग विषयों के लिए 10 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें एडमिशन के लिए Patna University की ओर से Common Entrance Test (PUCET) आयोजित करता है. उसमें पास करने वाले लोगों को एडमिशन होता है.रेगुलर या वोकेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए 1100 रुपए शुल्क लगता है.यदि कोई छात्र दोनों पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए अप्लाई करते हैं, तो उन्हें कुल 2,200 रुपया शुल्क देना होगा. पटना विवि में रेगुलर और विभिन्न वोकेशनल कोर्स की पटना कॉलेज, पटना सायंस कॉलेज, बीएन कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज और मगध महिला कॉलेज में स्नातक स्तर की पढ़ाई होती है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए