Bihar Road Project: बिहार में बदल जाएगा NH-333A का रास्ता, 6 जगह बनेंगे बाईपास, जानें पूरी डिटेल

Updated:
विज्ञापन

NH-333A पर 6 नए बाईपास के लिए टेंडर जारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Road Project: बिहार में NH-333A पर सफर करने वालों के लिए आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कई जगहों पर नया रास्ता मिलने से मुख्य सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम करने की कोशिश है. इसके लिए केंद्र ने टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Road Project: बिहार में NH-333A को बेहतर बनाने के लिए एक साथ 6 बाईपास बनाने की तैयारी है. इनकी कुल लंबाई 19.45 किलोमीटर होगी. इसके साथ सड़क के दो ऐसे हिस्सों को भी तैयार किया जाएगा, जहां अभी डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड से जुड़ा काम बाकी नहीं है. पूरे प्रोजेक्ट में कुल 21.821 किलोमीटर सड़क को 2 लेन प्लस पेव्ड शोल्डर मानक के अनुसार तैयार करने की योजना है. इसके लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने टेंडर जारी किया है.

विज्ञापन

कहां-कहां बनेंगे 6 बाईपास?

प्रोजेक्ट में मंगोबंदर, केंदुआ, टोलसोना, झाझा, नरगंजो और भैरोगंज में बाईपास बनाए जाएंगे. इन छह बाईपास की कुल लंबाई 19.450 किलोमीटर है.

इन बाईपास के बनने से NH-333A पर आने-जाने वाले ट्रैफिक को इन जगहों के बीच से गुजरने की जरूरत कम होगी. इससे सड़क के इन हिस्सों पर सफर को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी.

19.45 KM के साथ 2 और सड़क हिस्से

इस प्रोजेक्ट में सिर्फ छह बाईपास ही शामिल नहीं हैं. इनके अलावा दो ऐसे हिस्से भी तैयार किए जाएंगे, जिनकी कुल लंबाई 21.821 किलोमीटर बताई गई है. इन्हें भी 2 लेन प्लस पेव्ड शोल्डर के मानक के अनुसार विकसित किया जाएगा.

यानी NH-333A के अलग-अलग हिस्सों को मिलाकर यह एक बड़ा सड़क प्रोजेक्ट है, जिसमें बाईपास के साथ सड़क का जरूरी काम भी किया जाएगा.

अभी किस स्टेज पर है काम?

इसके लिए केंद्र सरकार के ई-टेंडर पोर्टल पर टेंडर जारी किया गया है. टेंडर में बदलाव को लेकर 2 सितंबर को दूसरा करेक्शन भी जारी किया गया था. 21 सितंबर को भी इस टेंडर से जुड़ा अपडेट दर्ज हुआ है. मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार बोली जमा करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर 2026 और बोली खोलने की तारीख 16 नवंबर 2026 रखी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

NH-333A पर पहले भी कई काम चल रहे हैं

NH-333A पर बिहार में दूसरे सड़क प्रोजेक्ट भी सामने आए हैं. इसी हाईवे पर शेखपुरा और खैरा में बाईपास के साथ सिकंदरा में रियलाइन्मेंट का अलग टेंडर भी जारी है. उसकी बोली जमा करने की अंतिम तारीख 22 अक्टूबर 2026 रखी गई है. इस तरह NH-333A के अलग-अलग हिस्सों में बाईपास और सड़क सुधार के काम आगे बढ़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Nandan Yadav Encounter: कौन हैं जमुई केस के मुख्य आरोपी नंदन और हरेराम? जानें बालू ढोने से लेकर पुलिस मुठभेड़ तक की कहानी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन