बिहार में मानसून हुआ मेहरबान, कल इन जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है. बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के चलते सोमवार यानी 6 जुलाई को पटना, गया और भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब और ज्यादा मजबूत होकर डिप्रेशन में बदल गया है. इसके असर से मानसून ट्रफ बेहद एक्टिव हो गई है. यही वजह है कि सोमवार यानी 6 जुलाई को बिहार के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव दिख सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के अलग-अलग इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अरवल, बांका, गया, जहानाबाद, जमुई, नालंदा, लखीसराय, नवादा और शेखपुरा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में एक-दो जगहों पर वज्रपात गिरने की आशंका जताई गई है. इसके साथ ही इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. औरंगाबाद, रोहतास और भभुआ जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है.

पटना और भागलपुर समेत इन जिलों में येलो अलर्ट

बिहार के भागलपुर, बक्सर, पटना, भोजपुर और मुंगेर में मौसम का येलो अलर्ट रहेगा. इन जिलों में भी बिजली गिरने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. इन इलाकों के लोगों को भी मौसम खराब होने पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अगले 5 दिन कैसा रहेगा तापमान का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान बिहार के तापमान में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिलेगा. लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को उमस भरी तपती गर्मी से काफी राहत मिलेगी. अगर 6 जुलाई के तापमान की बात करें तो बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को देंगे चुनौती

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन