Bihar News: पाटलिपुत्र-पहलेजा के बीच अब दोनों ओर से दौड़ेंगी ट्रेनें, सीआरएस की अनुमति का इंतजार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Feb 2022 9:30 AM
मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद दोहरीकरण का लाभ मिलना शुरू होगा. इसके बाद दोनों तरफ से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. इस माह में कभी भी निरीक्षण होने के बाद ट्रेनों के परिचालन की अनुमति मिलने की संभावना है.
पटना. पाटलिपुत्र जंक्शन से पहलेजा के बीच दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका है. नये ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेनों के चलने को लेकर मुख्य संरक्षा आयुक्त की (सीआरएस)अनुमति का इंतजार है. मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद दोहरीकरण का लाभ मिलना शुरू होगा. इसके बाद दोनों तरफ से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. सूत्र ने बताया कि इस माह में कभी भी निरीक्षण होने के बाद ट्रेनों के परिचालन की अनुमति मिलने की संभावना है.
इसके निरीक्षण के लिए पूमरे ने सीआरएस को पत्र लिखा है. इस रूट पर नयी तकनीक ट्वीन सिंगल लाइन का भी फायदा मिलेगा. नयी तकनीक होने से एक तरफ से दोनों ट्रैक पर दो ट्रेनें आ-जा सकेंगी, बशर्तें दूसरी तरफ से उस समय कोई ट्रेन नहीं हो, यानी सोनपुर व छपरा की तरफ से आनेवाली ट्रेनें एक साथ पाटलिपुत्र जंक्शन आ-जा सकती हैं.
दोहरीकरण से उत्तर बिहार से संपर्क और बढ़ जायेगा. ट्रेनों की संख्या भी बढ़ेगी. दोहरीकरण होने से पाटलिपुत्र जंक्शन या पहलेजा में ट्रेन के पास करने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इससे समय की बचत के साथ यात्रियों को सुविधा होगी. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सीआरएस के निरीक्षण के बाद अनुमति मिलने पर नये ट्रैक पर ट्रेनें चलेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










