बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, एक लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए सफल, यहां से करें चेक

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Nov 2024 3:09 PM

विज्ञापन

Bihar Police Result 2024: केन्द्रीय चयन पर्षद ने सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में इस बार 1,07,079 अभ्यर्थी सफलता प्राप्त किए हैं. सिपाही भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी.

विज्ञापन

Bihar Police Result 2024: केन्द्रीय चयन पर्षद ने सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में इस बार 1,07,079 अभ्यर्थी सफलता प्राप्त किए हैं. सिपाही भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा का आयोजन बिहार पुलिस कांस्टेबल के 12,391 रिक्त पदों को भरने के लिए किया गया था. 12,391 पदों के लिए हुई इस भर्ती परीक्षा में लगभग 17,87,720 उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया था. वहीं इस परीक्षा में 12 लाख के करीब कैंडिडेट शामिल हुए थे.

इस वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय चयन पर्षद ने अपना वेबसाइट बदल दिया है. इसको लेकर आयोग की ओर से नोटिस जारी कर सूचित किया गया था. आयोग ने नोटिस जारी कर जानकारी दिया था कि पहले ये वेबसाइट https://csbc.bih.nic.in संचालित होता था, लेकिन अब इसे बदलकर https:// csbc.bihar.gov.in कर दिया गया है.

Also Read: बिहार के शिक्षकों के लिए नया फरमान जारी, बच्चों को ऐसे पुकारने पर होगी कार्रवाई

पेपर लीक के बाद दुबारा हुई थी परीक्षा

सिपाही भर्ती परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुई थी. इस परीक्षा का पेपर लीक हुआ था. जिसके बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया. सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक में आर्थिक अपराध इकाई ने खुलासा करते हुए बताया है कि इस पेपर लीक कांड का सरगना भी नालंदा के नगरनौसा का संजीव मुखिया उर्फ लूटन ही है. प्रश्न पत्र एग्जाम के 4 दिन पहले ही लीक हो गया था.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन